LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Cylinder: LPG सप्लाई पर सरकार का अपडेट! 47 लाख सिलेंडर डिलीवर

LPG Cylinder: एलपीजी सप्लाई को लेकर सरकार का बयान सामने आया है। इस दौरान 47 लाख सिलेंडर डिलीवर किए गए हैं। इसके अलावा 46 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर जहाज 13 मई को पहुंचेगा।

LPG Cylinder
LPG सप्लाई मजबूत!- फोटो : social media

LPG Cylinder: देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार ने साफ किया है कि गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है। सरकार के मुताबिक, शनिवार को करीब 47.7 लाख एलपीजी सिलेंडर बुक किए गए और लगभग 47 लाख सिलेंडर लोगों तक पहुंचाए भी गए। इससे यह साफ होता है कि देश में गैस की उपलब्धता बनी हुई है।

सरकार ने यह भी बताया कि 46 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी लेकर एक बड़ा जहाज भारत आ रहा है, जो 13 मई 2026 को विशाखापत्तनम पहुंचेगा। इसके आने से गैस की सप्लाई और बेहतर हो जाएगी और किसी तरह की कमी की आशंका नहीं रहेगी।

Diarch GO

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के बावजूद सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है। विदेश मंत्रालय भी खाड़ी और पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। वहां मौजूद भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास स्थानीय सरकारों के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों की मदद कर रहे हैं।

सरकार की लोगों से अपील 

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की ज्यादा खरीदारी न करें। ऐसा करने से अनावश्यक दबाव बनता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ सरकारी या आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

NSIT
Nsmch

छोटे गैस सिलेंडर को बढ़ावा देने की कोशिश

मंत्रालय ने यह भी बताया कि 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर को बढ़ावा देने के लिए 3 अप्रैल 2026 से अब तक 10,100 से ज्यादा जागरूकता शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों के जरिए करीब 1,75,000 छोटे सिलेंडर बेचे गए हैं। इसके अलावा अप्रैल 2026 से अब तक 11,082 मीट्रिक टन ऑटो एलपीजी की बिक्री भी की गई है। सरकार जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी सख्त कार्रवाई कर रही है। शनिवार को पूरे देश में 1900 से ज्यादा छापेमारी की गई। तेल कंपनियों ने जांच बढ़ाई है और 349 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं 74 डिस्ट्रीब्यूटर्स को सस्पेंड भी कर दिया गया है। सरकार ने यह भी जानकारी दी कि मार्शल द्वीप के झंडे वाला एलपीजी जहाज ‘एमटी सर्व शक्ति’ 46,313 मीट्रिक टन गैस लेकर सुरक्षित रूप से होर्मुज की खाड़ी पार कर चुका है और 13 मई को विशाखापत्तनम पहुंचने वाला है। इसके आने से देश में एलपीजी की सप्लाई और मजबूत होगी।