LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol Diesel Price Hike: पटना, जयपुर समेत कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें नए रेट

Petrol Diesel Price Hike: केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में नई कीमतें लागू कर दी गई है। इसके अलावा CNG भी महंगी हुई है।

Petrol Diesel Price Hike
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी- फोटो : freepik

Petrol Diesel Price Hike: लंबे समय से जिस बदलाव को लेकर लोग अनुमान लगा रहे थे, आखिरकार वही हो गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में तुरंत प्रभाव से 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। यह पिछले लगभग चार सालों में पहली बार है जब रिटेल ईंधन की कीमतों में इस तरह का बदलाव किया गया है।

सरकार के इस फैसले के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को बड़ी वजह बताया जा रहा है। इन हालात में तेल कंपनियों पर खर्च का दबाव बढ़ गया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं। यानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को अब ईंधन पर पहले से ज्यादा खर्च करना होगा।

Diarch GO

नोएडा में तेल के दाम

नोएडा के चौधरी ऑटोमोबाइल्स पर सुबह साढ़े छह बजे के करीब पेट्रोल और डीजल के नए रेट लागू हो गए हैं। यहां डीजल 91.02 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 97.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा XP95 पेट्रोल 106.35 रुपये प्रति लीटर और XG पेट्रोल 96.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जयपुर में ARIHANT FILLING & SERVICE STATION पर भी नई कीमतें लागू हो गई हैं। यहां डीजल 93.23 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 107.99 रुपये प्रति लीटर, XP95 117.28 रुपये प्रति लीटर और XG 98.68 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

पटना में डीजल-प्रेट्रोल के बढ़ें दाम

पटना के AUTO CARE CENTRE में भी बढ़ोतरी के बाद डीजल 94.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि पेट्रोल 108.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यहां XP95 की कीमत 117.46 रुपये प्रति लीटर हो गई है।गुरुग्राम के जनता फिलिंग स्टेशन पर डीजल 91.10 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर, XP100 163.00 रुपये प्रति लीटर और XP95 107.45 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

NSIT
Nsmch

देश के बड़े शहरों नए दाम लागू

देश के बड़े शहरों में भी नए दाम लागू हो चुके हैं। कोलकाता में पेट्रोल 108.45 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.54 रुपये और डीजल 93.03 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 103.84 रुपये और डीजल 95.39 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।