LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Gold-Silver Rate Today: सोने में नरमी, चांदी में तेजी! 5000 उछली सिल्व, जानें आज के ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today: आज रविवार 3 मई 2026 को सोने के दाम में गिरावट और चांदी में 5000 रुपये की तेजी देखने को मिली है। जानिए आज के ताजा रेट।

Gold-Silver Rate Today
आज का गोल्ड-सिल्वर रेट- फोटो : social media

Gold-Silver Rate Today: सर्राफा बाजार में रविवार 3 मई 2026 को  सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। जहां सोना सस्ता हुआ है, वहीं चांदी के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई है। सुबह से ही नए रेट लागू हो गए हैं और बाजार में उसी हिसाब से खरीद-बिक्री चल रही है।अगर सोने की बात करें तो देश के बड़े शहरों में इसके दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,45,790 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। Bankbazaar.com के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने का दाम 13,885 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि एक दिन पहले यह 14,015 रुपये था।

अगर छोटे वजन की बात करें तो 22 कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत आज 1,11,080 रुपये है, जो कल 1,12,120 रुपये थी। वहीं 10 ग्राम सोने का दाम आज 1,38,850 रुपये है, जबकि कल यह 1,40,150 रुपये था। यानी साफ है कि सोने की कीमत में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने में भी कमी देखी गई है। आज 1 ग्राम सोने की कीमत 14,579 रुपये है, जो कल 14,716 रुपये थी। 8 ग्राम की कीमत आज 1,16,632 रुपये है, जबकि कल यह 1,17,728 रुपये थी। इसी तरह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 1,45,790 रुपये है, जो कल 1,47,160 रुपये था।

चांदी की कीमत में उछाल

चांदी की कीमत में आज तेज उछाल देखा गया है। BankBazaar के अनुसार, आज 1 ग्राम चांदी की कीमत 270 रुपये हो गई है, जो कल 265 रुपये थी। इसी तरह 1 किलो चांदी का भाव आज 2,70,000 रुपये पहुंच गया है, जबकि कल यह 2,65,000 रुपये था। यानी एक ही दिन में चांदी 5,000 रुपये महंगी हो गई है। आज बाजार में सोना खरीदने वालों के लिए थोड़ी राहत है, जबकि चांदी खरीदने वालों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।