LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Gold Rate: सोने के दाम में उछाल, चांदी हुई सस्ती, पटना सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, शादी के सीजन में खरीदार हैरान, सौदागर परेशान

Bihar Gold Rate: एक तरफ सोना लगातार बुलंदी की तरफ बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ चांदी ने नरमी का रुख अख्तियार कर लिया है यानी बाजार में दोहरी तस्वीर साफ नजर आ रही है।...

Gold is expensive in Patna silver is cheap
सोने ने बढ़ाई टेंशन, चांदी ने दी थोड़ी राहत- फोटो : X

Bihar Gold Rate:पटना सर्राफा बाजार में इन दिनों कीमतों का ऐसा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसने खरीदारों और कारोबारियों दोनों को सोच में डाल दिया है। एक तरफ सोना लगातार बुलंदी की तरफ बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ चांदी ने नरमी का रुख अख्तियार कर लिया है यानी बाजार में दोहरी तस्वीर साफ नजर आ रही है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹15,099 प्रति ग्राम यानी ₹1,50,990 प्रति 10 ग्राम हो गई है। यह इज़ाफा मामूली नहीं, बल्कि आम ग्राहकों की जेब पर सीधा असर डालने वाला है। शादी-ब्याह के मौसम में जहां लोग सोने की खरीदारी का ख्वाब सजाते हैं, वहीं बढ़ते दाम उस ख्वाब को थोड़ा धुंधला कर रहे हैं।

सिर्फ 24 कैरेट ही नहीं, 22 कैरेट सोना भी ₹13,841 प्रति ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 18 कैरेट का भाव ₹11,326 प्रति ग्राम हो गया है। यानी हर कैटेगरी में सोना महंगा और जेवरात की खरीदारी अब पहले से ज्यादा बोझिल। सर्राफा बाजार के जानकार इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार और मांग में बढ़ोतरी का असर बता रहे हैं, लेकिन आम ग्राहक के लिए यह ‘महंगाई का झटका’ है।

वहीं अगर चांदी की बात करें, तो यहां तस्वीर बिल्कुल उलट है। शुक्रवार को जहां चांदी ₹2,50,000 प्रति किलो के शिखर पर थी, वहीं अब यह घटकर ₹2,49,900 प्रति किलो यानी ₹249.90 प्रति ग्राम पर आ गई है। यह गिरावट भले मामूली लगे, लेकिन खरीदारों के लिए राहत का पैगाम लेकर आई है खासतौर पर उन लोगों के लिए जो चांदी के आभूषण या बर्तन खरीदने की तैयारी में हैं।

NSIT
Nsmch

बाजार में यह सोना-चांदी का खेल ग्राहकों के लिए उलझन भरा जरूर है, लेकिन दिलचस्प भी। जहां एक तरफ सोने की चमक महंगी होती जा रही है, वहीं चांदी की ठंडक थोड़ी राहत दे रही है। कुल मिलाकर, सर्राफा बाजार का मिज़ाज इस वक्त मिश्रित है न पूरी खुशी, न पूरी मायूसी। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में ये दाम और क्या करवट लेते हैं, क्योंकि फिलहाल तो बाजार में यही चर्चा है सोना सिर चढ़कर बोल रहा है, और चांदी चुपके से मुस्कुरा रही है।