LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में हलचल! जानें इस हफ्ते कितना महंगा या सस्ता हुआ सोना-चांदी

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1,257 रुपये और चांदी 2,650 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

 Gold Silver Price
सोना-चांदी के दाम - फोटो : freepik

 Gold Silver Price: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती कीमतों के बाद अब निवेशकों और खरीदारों को कुछ राहत मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोना और चांदी दोनों के दामों में इस सप्ताह अच्छी-खासी कमी आई है।

IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत इस हफ्ते 1,257 रुपये घटकर 1,56,463 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। पिछले सप्ताह इसका भाव 1,58,720 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम होकर 1,43,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि पहले यह 1,44,835 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

Diarch GO

18 कैरेट सोने की कीमत 

18 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। इसका भाव 1,18,588 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,17,347 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।इस सप्ताह सोने का सबसे कम भाव 27 मई को दर्ज किया गया, जब इसकी कीमत 1,56,072 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, सबसे अधिक कीमत 25 मई को 1,58,857 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी का भाव इस हफ्ते 2,650 रुपये प्रति किलोग्राम घटकर 2,63,350 रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे पहले इसका भाव 2,66,000 रुपये प्रति किलो था।चांदी की सबसे कम कीमत 27 मई को 2,60,917 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि 25 मई को इसका उच्चतम भाव 2,71,100 रुपये प्रति किलो रहा।

NSIT
Nsmch

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। वैश्विक स्तर पर सोने का भाव करीब 4,600 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव लगभग 76 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई बढ़ने की आशंका, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण निवेशकों का रुख बदला है, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, लंबे समय की बात करें तो सोना और चांदी निवेशकों को शानदार रिटर्न देते रहे हैं। पिछले एक साल में डॉलर के मुकाबले सोने ने 37 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 127 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जिससे ये दोनों धातुएं निवेश के लिए आकर्षक बनी हुई हैं।