LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Gold-silver rate: सोना-चांदी के टूटे दाम, जानें आज कितना है 24K गोल्ड और सिल्वर का रेट

Gold-silver rate: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। जानिए आज का नया रेट, कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी का ताजा भाव।

 Gold-silver rate
गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट:- फोटो : freepik

Gold-silver rate: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दो कारोबारी दिनों से दोनों की कीमत लगातार नीचे जा रही है। इससे ज्वेलरी खरीदने वाले लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है।

अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो कॉमैक्स गोल्ड में आज बढ़त देखने को मिली। कॉमैक्स गोल्ड 29 डॉलर बढ़कर 4,715.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि भारतीय बाजार में इसका असर उल्टा दिखाई दिया और यहां सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

Diarch GO

MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत में 97 रुपये की गिरावट आई। इसके बाद सोना 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी 660 रुपये टूटकर शुक्रवार को कारोबार बंद होने तक 2,71,226 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

IBJA की तरफ से जारी ताजा रेट 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA की तरफ से जारी ताजा रेट के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में 2,949 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोना घटकर करीब 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में एक ही दिन में 18,693 रुपये की भारी गिरावट आई है। अब 1 किलो चांदी का भाव करीब 2.68 लाख रुपये रह गया है।

NSIT
Nsmch

सोने के दाम में जोरदार गिरावट

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना 1,44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने का रेट 1,18,658 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। अगर पुराने रिकॉर्ड से तुलना करें तो सोना और चांदी दोनों अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। सोना अपने सबसे ऊंचे स्तर से 17,911 रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी में और भी बड़ी गिरावट आई है। चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 1,17,433 रुपये तक टूट चुकी है। बताया जा रहा है कि 29 जनवरी 2026 को सोने ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। उस समय सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर 3.86 लाख रुपये प्रति किलो हो गई थी।