LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Gold-Silver Prices: अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जनिए पटना से लेकर दिल्ली तक का ताजा रेट

Gold-Silver Prices: अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ज्वेलरी खरीदारों और निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। घरेलू बाजार में सोने के दाम कम हुए हैं...

 सोना-चांदी के दाम
सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट- फोटो : social media

Gold-Silver Prices: सोना-चांदी के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार को कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को घरेलू बाजार में 24K, 22K और 18K सोने के दाम में कमी आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय रुपये के मजबूत होने के कारण यह गिरावट दर्ज की गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रुख अब भी मजबूत बना हुआ है।

कितना सस्ता हुआ सोना?

देश में 24 कैरेट सोना 137 रुपये प्रति ग्राम गिरकर 15,420 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 125 रुपये घटकर 14,135 रुपये प्रति ग्राम हो गया। 18 कैरेट सोना भी 103 रुपये सस्ता होकर 11,565 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। इस गिरावट के चलते 24 कैरेट सोने के 100 ग्राम की कीमत में करीब 13,400 रुपये की कमी आई है।

Diarch GO

चांदी में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी 5 रुपये प्रति ग्राम गिरकर 265 रुपये प्रति ग्राम हो गई। इस हिसाब से प्रति किलोग्राम चांदी के दाम में 5,000 रुपये की गिरावट आई है और मौजूदा कीमत करीब 2.65 लाख रुपये प्रति किलो है। 19 अप्रैल को पड़ने वाली अक्षय तृतीया से पहले कीमतों में आई यह गिरावट आभूषण खरीदारों और निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है। इस दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसे में कम कीमतों से लोगों की बचत बढ़ेगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती

हालांकि घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत लगभग 4,800 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर बनी हुई है और लगातार चौथे सप्ताह बढ़त की ओर अग्रसर है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और रुपये की चाल के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

NSIT
Nsmch