LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

India LPG Shortage: गैस की टेंशन खत्म? ‘छोटू’ सिलेंडर बना लाइफलाइन, जानें नया नियम

India LPG Shortage: देश में जारी गैस की किल्लत के बाद सरकार ने कहा कि 5 किलो LPG सिलेंडर अब सिर्फ ID पर उपलब्ध होगा। इस दौरान सरकार ने कालाबाजारी रोकने और सप्लाई बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं।

India LPG Shortage
LPG किल्लत के बीच नया नियम- फोटो : social media

India LPG Shortage: सरकार ने 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अब यह सिलेंडर किसी भी नजदीकी गैस एजेंसी से सिर्फ एक वैध पहचान पत्र दिखाकर लिया जा सकता है। इसके लिए पते का कोई प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। पश्चिम एशिया में चल रहे हालात के बीच सरकार देश में ईंधन की सप्लाई बनाए रखने के लिए तेजी से कदम उठा रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को ही 71,000 से ज्यादा 5 किलो वाले सिलेंडर बेचे गए। वहीं 23 मार्च से अब तक करीब 5.7 लाख छोटे सिलेंडर बिक चुके हैं।

सरकार ने साफ कहा है कि यह कदम देशभर में पेट्रोलियम और LPG की सप्लाई बिना रुकावट जारी रखने के लिए उठाया गया है। लोगों से अपील की गई है कि घबराकर ज्यादा खरीदारी न करें और जरूरत से ज्यादा गैस बुकिंग से बचें। मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से सप्लाई पर असर जरूर पड़ा है, लेकिन देश में किसी भी गैस एजेंसी पर स्टॉक खत्म होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। शुक्रवार को ही करीब 51 लाख घरेलू गैस सिलेंडर लोगों तक पहुंचाए गए।

Diarch GO

सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी 

इसके साथ ही सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। शुक्रवार को 3,700 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई। अब तक 1,000 से ज्यादा गैस एजेंसियों को नोटिस दिया गया है और 27 एजेंसियों को सस्पेंड किया गया है। सरकार जरूरत के हिसाब से अलग-अलग इलाकों में 5 किलो वाले सिलेंडर ज्यादा मात्रा में पहुंचाने की योजना भी बना रही है। इसके अलावा, लोगों को दूसरे विकल्प जैसे पाइप गैस (PNG), इंडक्शन चूल्हा और मिट्टी के तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।

48,000 किलोलीटर अतिरिक्त मिट्टी का तेल भी

सरकार ने राज्यों को 48,000 किलोलीटर अतिरिक्त मिट्टी का तेल भी दिया है ताकि खाना बनाने और रोशनी की जरूरत पूरी हो सके। इस बीच पेट्रोल पंप पर भी पर्याप्त स्टॉक है और वे सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने टैक्स में कटौती की है और घरेलू सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए कुछ निर्यात पर शुल्क भी लगाया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, ऊर्जा बचाएं और बिना जरूरत के खरीदारी न करें।

NSIT
Nsmch