LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Price Today: गैस सिलेंडर खरीदने से पहले चेक करें अपने शहर की कीमत, दिल्ली समेत बड़े शहरों में क्या है नया रेट?

LPG Price Today: दिल्ली समेत बड़े शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट जानिए। फिर बढ़ सकते हैं LPG के दाम।

 LPG Price Today
कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट- फोटो : freepik

 LPG Price Today: पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों को करीब 1000 रुपये तक की बड़ी महंगाई का झटका लगा था। इससे पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,071.50 और 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर ₹913 तक पहुंच गया है।

अब एक बार फिर गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कंसल्टेंसी फर्म EY की रिपोर्ट के मुताबिक अगर दुनिया में जारी संकट लंबे समय तक बना रहता है, तो पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और खाद की कीमतों में और तेज बढ़ोतरी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारत में भी दिखाई दे सकता है।

Diarch GO

दिल्ली में आज के LPG सिलेंडर के रेट

दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹913 है। वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर ₹339 में मिल रहा है। 10 किलो Xtralite LPG सिलेंडर का रेट ₹652.50 है। कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹3,071.50 में बिक रहा है। 19 किलो Indane NanoCut सिलेंडर की कीमत ₹3,225 है, जबकि 19 किलो Indane XtraTeJ सिलेंडर ₹3,094 में मिल रहा है।

बड़े इंडस्ट्रियल सिलेंडर के रेट

47.5 किलो LPG सिलेंडर का रेट ₹7,674.50 है। वहीं 47.5 किलो Indane XtraTeJ सिलेंडर ₹7,730.50 में मिल रहा है। 425 किलो LPG सिलेंडर की कीमत ₹68,707.50 है, जबकि 425 किलो Indane XtraTeJ LPG सिलेंडर ₹69,209 में उपलब्ध है।

NSIT
Nsmch

छोटे और नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर के दाम

2 किलो LPG रीफिल का रेट ₹350.50 है। 5 किलो नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर रीफिल ₹810.50 में मिल रहा है। वहीं 5 किलो ND सिलेंडर (POS) की कीमत ₹1,770 है।

दूसरे शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG के रेट

इंडियन ऑयल के ताजा रेट के मुताबिक मुंबई में घरेलू LPG सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,024 में मिल रहा है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹928.50 और कमर्शियल ₹3,237 का है।

गुरुग्राम में घरेलू सिलेंडर ₹921.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,088 का है। नोएडा में घरेलू LPG सिलेंडर ₹910.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 में बिक रहा है।

बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर ₹915.50 और कमर्शियल ₹3,152 का है। हैदराबाद में घरेलू LPG सिलेंडर ₹965 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,315 में मिल रहा है।

भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹3,238 का है। चंडीगढ़ में घरेलू LPG ₹922.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,092.50 में बिक रहा है।इंदौर में घरेलू सिलेंडर ₹941 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,176.50 का है।

पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹1,011 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,361 में बिक रहा है। रायपुर में घरेलू सिलेंडर ₹984.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,294.50 का है।

जयपुर में घरेलू LPG सिलेंडर ₹916.50 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,099 में मिल रहा है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3,129 का है। अंडमान में घरेलू LPG सिलेंडर ₹989 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,490 में बिक रहा है।

क्यों बढ़ सकते हैं गैस सिलेंडर के दाम?

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मिडिल ईस्ट में तनाव और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों का असर LPG की कीमतों पर पड़ सकता है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं। ऐसे में जून 2026 में कीमतों में बदलाव संभव माना जा रहा है।