Cockroach Janta Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की टी-शर्ट्स ऑनलाइन वायरल, जानें कीमत और डिटेल
Cockroach Janta Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया ट्रेंड अब टी-शर्ट्स तक पहुंच गया है। जानिए कितनी है कीमत और क्यों तेजी से वायरल हो रहा है यह ट्रेंड।

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’। मेलोडी टॉफी ट्रेंड के बाद अब यह नया ट्रेंड इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि युवाओं के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हालात ऐसे हैं कि इस पार्टी के नाम और लोगो वाली टी-शर्ट्स भी मार्केट में आ चुकी हैं और लोग इन्हें तेजी से खरीद रहे हैं।
सोशल मीडिया से शुरू हुआ बड़ा ट्रेंड
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया हैंडल सामने आने के बाद देखते ही देखते लाखों लोग इससे जुड़ने लगे। इसके बाद इंटरनेट पर मीम्स और फनी पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। युवाओं ने इस ट्रेंड को काफी तेजी से अपनाया और अब यह एक इंटरनेट कल्चर का हिस्सा बनता जा रहा है। अब इस ट्रेंड का असर ऑनलाइन शॉपिंग पर भी देखने को मिल रहा है। पार्टी के नाम और लोगो वाली टी-शर्ट्स सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इसके साथ ही स्टिकर्स और दूसरे प्रिंटेड आइटम्स भी वायरल हो रहे हैं।
कितनी है टी-शर्ट्स की कीमत?
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की टी-शर्ट्स बहुत ज्यादा महंगी नहीं हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ये टी-शर्ट्स करीब 499 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये के अंदर तक मिल रही हैं। कई ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स और टी-शर्ट ब्रांड्स पर ये उपलब्ध थीं। अमेजॉन समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने इन टी-शर्ट्स को बड़ी संख्या में ऑर्डर करना शुरू कर दिया। कई इंस्टाग्राम पेज भी इन टी-शर्ट्स की बिक्री कर रहे हैं।
बढ़ती डिमांड के कारण हुईं आउट ऑफ स्टॉक
इन टी-शर्ट्स की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कई वेबसाइट्स पर ये आउट ऑफ स्टॉक हो गई हैं। फिलहाल कई प्लेटफॉर्म्स पर यह टी-शर्ट उपलब्ध नहीं दिख रही है। कुछ दिन पहले यह ट्रेंड मजाक और फनी कंटेंट के रूप में शुरू हुआ था। कुछ कंटेंट क्रिएटर्स ने कॉकरोच को लेकर मजेदार वीडियो और पोस्ट बनाना शुरू किया, जिसमें उसे हर हालात में जिंदा रहने वाला जीव बताया गया। धीरे-धीरे यह मजाक सोशल मीडिया ट्रेंड बन गया और लोग खुद को मजाकिया अंदाज में इस “पार्टी” का सदस्य बताने लगे। अब यह ट्रेंड सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फैशन और इंटरनेट कल्चर का हिस्सा भी बन चुका।















