LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG फिर महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमत और नया रेट

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम 3 रुपये तक बढ़ गए हैं। जानें नए रेट, शहरवार कीमतें और बढ़ोतरी की वजह।

CNG Price Hike
फिर बढ़े CNG के दाम- फोटो : freepik

CNG Price Hike:  दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सीएनजी के दामों में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बार सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। इससे पहले भी गैस कंपनियों ने दो रुपये की बढ़ोतरी की थी। यानी सिर्फ तीन दिनों में सीएनजी कुल मिलाकर 3 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। नई कीमत के अनुसार दिल्ली में अब सीएनजी 80.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। गाजियाबाद और नोएडा में यह बढ़कर 88.70 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। वहीं मुंबई में सीएनजी की कीमत 84 रुपये प्रति किलो चल रही है।हालांकि राहत की बात यह है कि पाइप से घरों तक पहुंचने वाली गैस यानी पीएनजी और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वे पहले जैसे ही दाम पर मिल रहे हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में सीएनजी के नए रेट भी जारी किए गए हैं। जैसे मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में यह 88.58 रुपये प्रति किलो है। गुरुग्राम में 85.12 रुपये, रेवाड़ी में 84.70 रुपये, करनाल में 84.43 रुपये और कैथल में 85.43 रुपये प्रति किलो कीमत है। वहीं कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में यह 91.42 रुपये तक पहुंच गई है। अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी 89.44 रुपये प्रति किलो है। महोबा, बांदा और चित्रकूट में 86.42 रुपये, हापुड़ में 89.70 रुपये और ग्रेटर नोएडा व गौतम बुद्ध नगर में 88.70 रुपये प्रति किलो सीएनजी मिल रही है।

Diarch GO

सीएनजी के दाम बढ़ने की वजह

सीएनजी के दाम बढ़ने की वजह यह बताई जा रही है कि भारत अपनी जरूरत का आधे से ज्यादा प्राकृतिक गैस दूसरे देशों से आयात करता है। हाल ही में होर्मुज क्षेत्र में संकट और सप्लाई में कमी के कारण गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई है। वहीं मांग बढ़ने से कंपनियों के लिए गैस खरीदना महंगा हो गया है। गैस कंपनियों का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है, वरना उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए बढ़ी हुई लागत का बोझ अब ग्राहकों पर डाला जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आईजीएल और महाराष्ट्र में एमजीएल सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई करती हैं।