LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

मुख्यमंत्री के वैशाली दौरे से पहले महुआ को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, मंत्री ने जताया आभार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वैशाली दौरे से पहले मंत्री संजय कुमार सिंह ने हाजीपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने महुआ मेडिकल कॉलेज, 400 करोड़ के वाटर प्लांट और महुआ को जाम मुक्त करने जैसी बड़ी घोषणाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के वैशाली दौरे से पहले महुआ को मिली मेडिकल कॉलेज

Hajipur : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वैशाली यात्रा से पहले लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मंत्री ने महुआ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहले यह कॉलेज लालगंज और फिर महनार में प्रस्तावित था, लेकिन जमीन उपलब्ध न होने के कारण अंततः महुआ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा भूमि उपलब्ध कराई गई, जिससे महुआ में इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

मंत्री संजय कुमार सिंह ने वैशाली जिले के लिए बड़ी परियोजनाओं का संकेत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां नई योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देते हैं। उन्होंने महुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने विभाग से दो महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं, जिनमें 400 करोड़ रुपये की लागत वाला सरफेस वाटर प्लांट प्रमुख है। मंत्री को उम्मीद है कि कैबिनेट से पास होने के बाद यह योजना क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

महुआ शहर को भीषण जाम से मुक्ति दिलाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसके लिए योजना तैयार है और जैसे ही संवेदक (Contractor) काम शुरू करेंगे, शहर को जाम मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने इस दिशा में स्थानीय सांसद चिराग पासवान के प्रयासों की भी सराहना की। साथ ही, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके समय में दिए गए चापाकालों की समय-समय पर मरम्मत कराई जा रही है।

बिदुपुर के चेचर में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर मंत्री ने स्पष्ट किया कि तकनीकी कारणों से अभी पांच प्रखंडों में जलापूर्ति बाधित है। उन्होंने बताया कि प्लांट में कुछ नई मशीनें लगाई जानी शेष हैं, जिन्हें जल्द ही स्थापित कर जलापूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। इस प्लांट से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को शुद्ध पेयजल मिलना सुनिश्चित होगा।

NSIT
Nsmch

अंत में, बिदुपुर में एक यूट्यूबर पर हुए हमले की मंत्री संजय कुमार सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने पत्रकारों का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी दल या विचारधारा का व्यक्ति हो, पत्रकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

Report - Rishav kumar