LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

चोरी करने घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने सिखाया सबक, हथियार और 8 कारतूस के साथ 3 दबोचे, इलाके में दहशत!

देर रात चोरी की नीयत से घुसे पांच बदमाशों पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने जान की बाजी लगाकर तीन अपराधियों को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं।

चोरी करने घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने सिखाया सबक, हथियार और

Vaishali - वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र स्थित भगवतपुर तरवारा गांव में शनिवार देर रात हड़कंप मच गया। यहाँ करीब पांच की संख्या में आए अपराधियों ने अनिशा देवी नामक महिला के घर को निशाना बनाने की कोशिश की। जैसे ही बदमाश घर में घुसे, परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए घेराबंदी की और भाग रहे तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

हथियारों का जखीरा बरामद ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके पास से घातक हथियार बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, इनके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार मिले हैं। बदमाशों की इस तैयारी को देखकर साफ है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या विरोध करने पर खून बहाने के इरादे से आए थे। पुलिस के हवाले करने से पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों की जमकर पिटाई भी की।

"चोर नहीं, शराब कारोबारी हैं"

 पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गए अपराधियों ने खुद को बचाने के लिए चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे चोर नहीं बल्कि शराब कारोबारी हैं। उनका दावा है कि वे गोविंदपुर निवासी विक्की सिंह की शराब अनलोड करवाने के लिए आए थे। अपराधियों का यह बयान पुलिस के लिए दोहरी चुनौती बन गया है, जिससे अब चोरी के साथ-साथ इलाके में फल-फूल रहे शराब सिंडिकेट की भी पोल खुलती नजर आ रही है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल 

अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद भी गांव में तनाव बरकरार है। ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए बदमाशों के अन्य साथी अब पूरे गांव को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फरार अपराधियों की पहचान कर ली गई है, लेकिन उनकी धमकियों ने ग्रामीणों के मन में डर पैदा कर दिया है। लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई जारी

सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बदमाशों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से बरामद हथियार और कारतूसों को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके गिरोह के अन्य सदस्यों और शराब नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। फिलहाल, पुलिस फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Report -Rishav kumar