LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : वैशाली पुलिस ने बंद गोदाम से 70 लाख का प्रतिबंधित कफ सिरप किया बरामद, आरोपियों की तलाश में कर रही छापेमारी

Bihar Crime : वैशाली पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इसी कड़ी में एक गोदाम में छापेमारी कर 70 लाख का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : वैशाली पुलिस ने बंद गोदाम से 70 लाख का प्रतिबं
70 लाख का कफ सिरप बरामद - फोटो : RISHABH

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप का जखीरा बरामद किया है। हालांकि, छापेमारी के दौरान मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने उस शातिर दिमाग व्यक्ति की पहचान कर ली है जिसने गोदाम को लीज पर लेकर इस पूरे अवैध गोरखधंधे को फैला रखा था।

सिपेट संस्था के पास बंद गोदाम में चल रहा था नशे का खेल

यह पूरा मामला वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि क्षेत्र में स्थित सिपेट (CIPET) संस्था के पास एक बंद पड़े गोदाम के भीतर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम दंडाधिकारी के साथ मौके पर पहुंची और जब बंद गोदाम का ताला खुलवाया गया, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

175 कार्टन में बंद था 2100 लीटर सिरप, कीमत करीब 70 लाख रुपये

गोदाम की तलाशी लेने पर पुलिस ने वहां से कुल 175 कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ ने बताया कि बरामद किए गए कफ सिरप की कुल मात्रा लगभग 2100 लीटर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और खुले बाजार में इस प्रतिबंधित खेप की अनुमानित कीमत 60 से 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने पूरी खेप को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया है।

पटना के आकाश कुमार ने लीज पर लिया था गोदाम, प्राथमिकी दर्ज

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस अवैध धंधे को अंजाम देने के लिए पटना के रहने वाले आकाश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने इस बंद गोदाम को बकायदा लीज पर ले रखा था। वह इस गोदाम का इस्तेमाल प्रतिबंधित दवाओं की डंपिंग और सप्लाई चेन के लिए कर रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश कुमार की पहचान स्थापित करते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

शराबबंदी के बीच 'सूखे नशे' और नशीली दवाओं का गढ़ बनता जा रहा हाजीपुर

वैशाली में कफ सिरप की इतनी बड़ी खेप का पकड़ा जाना बिहार की कानून व्यवस्था और सामाजिक स्थिति पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में शराब न मिलने के कारण अब नशेड़ियों और तस्करों द्वारा 'सूखे नशे' के बाद बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं और कफ सिरप का इस्तेमाल विकल्प के रूप में किया जा रहा है। इस बरामदगी से यह साफ हो गया है कि हाजीपुर और इसके आसपास के इलाके अब इस खतरनाक नशीली दवा के कारोबार का मुख्य केंद्र बनते जा रहे हैं।

ऋषभ की रिपोर्ट