LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

सफेद जहर की 'फैमिली' स्मगलिंग! कार में छिपा रखी थी करोड़ों की हेरोइन, पति-पत्नी समेत 4 तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

पुलिस ने संयुक्त जाल बिछाकर एनएच-322 पर एक लग्जरी कार को घेरा, जिसमें पति-पत्नी सहित चार शातिर तस्कर सवार थे。 पुलिस की मुस्तैदी के आगे तस्करों की भागने की हर कोशिश नाकाम रही और कार की तलाशी में 440 ग्राम बेशकीमती हेरोइन बरामद की गई

सफेद जहर की 'फैमिली' स्मगलिंग! कार में छिपा रखी थी करोड़ों की

Vaishali - वैशाली पुलिस ने एनएच-322 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 440 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक दंपत्ति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो समस्तीपुर के रास्ते तस्करी कर रहे थे।  वैशाली पुलिस को एसटीएफ पटना से गुप्त सूचना मिली थी कि समस्तीपुर की ओर से एक कार में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही महुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में महिषौर पुलिस ने पनसल्ला चाक एनएच-322 पर नाकेबंदी कर दी।

चेकिंग देख भागने की कोशिश, पुलिस ने घेरा

चेकिंग के दौरान समस्तीपुर की तरफ से आ रही एक कार को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद सशस्त्र बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार को चारों तरफ से घेर लिया और उसमें सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

कार की तलाशी में मिली 440 ग्राम हेरोइन

जब पुलिस ने कार की गहन तलाशी ली, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। कार से कुल 440 ग्राम हेरोइन (डिब्बे सहित) बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने 200 रुपये नकद, तीन रेलवे टिकट और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार तस्करों में पति-पत्नी भी शामिल

पकड़े गए आरोपियों में से तीन एक ही गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

  1. अविनय कुमार सिंह (डीहबुचौली, महिषौर, वैशाली)
  2. सोनम कुमारी (अविनय की पत्नी)
  3. धीरज कुमार सिंह (डीहबुचौली, महिषौर, वैशाली)
  4. बंदन कुमार (वाहन चालक, मटिहारी, बेगूसराय)

NSIT
Nsmch

पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

पूछताछ के दौरान तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे किसे बेचा जाना था। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि इस गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

नशा मुक्ति अभियान को मजबूती

वैशाली जिले में पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस बड़ी बरामदगी को पुलिस की सक्रियता और सूचना तंत्र की कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी अधिक आंकी जा रही है।

Report - Rishav kumar