LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

30 लाख की चोरी का 24 घंटे में हिसाब : वैशाली पुलिस ने मुजफ्फरपुर में दी दबिश, गैस एजेंसी के शातिर लुटेरे सलाखों के पीछे

स एजेंसियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुजफ्फरपुर के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर रखा था

30 लाख की चोरी का 24 घंटे में हिसाब : वैशाली पुलिस ने मुजफ्फ

Vaishali - वैशाली और मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसियों को निशाना बनाने वाले शातिर अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजेश कुमार (सदर थाना), पिंटू कुमार (सरैया थाना), छोटू कुमार (तुर्की थाना) और चंदन कुमार (करजा थाना) के रूप में हुई है.

इस गिरोह ने हाल के दिनों में वैशाली जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी. लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि गिरोह ने चिंतामनपुर स्थित एचपी गैस गोदाम और रोहना स्थित भारत गैस एजेंसी से पिकअप वैन, भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और चूल्हे चोरी किए थे. दोनों घटनाओं को मिलाकर करीब 30 लाख रुपये के सामान की चोरी की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया था

पुलिस की विशेष टीम (DIU हाजीपुर, बेलसर और वैशाली थाना) ने तकनीकी सूचना के आधार पर सबसे पहले मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से गिरोह के सदस्य राजेश कुमार को दबोचा. कड़ाई से पूछताछ करने पर राजेश ने दोनों चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने अन्य साथियों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग दिए. इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर गिरोह के बाकी तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का काफी सामान बरामद करने में सफलता पाई है. बरामद किए गए सामानों में वैशाली थाना क्षेत्र से चोरी गई एक पिकअप वैन, बेलसर थाना क्षेत्र से चोरी किए गए तीन गैस सिलेंडर, एक मोटरसाइकिल और एक अन्य बिना कागजात की पिकअप वैन शामिल है. पुलिस ने इन चोरियों में इस्तेमाल किए गए वाहनों को भी जब्त कर लिया है.

NSIT
Nsmch

एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में गैस एजेंसियों और व्यापारियों के बीच फैला डर कम होगा. गिरफ्तार चारों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है. वर्तमान में सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.