LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

पेट्रोल पंप लूटने निकले थे तीन अपराधी, पुलिस ने रास्ते से उठा लिया, लोडेड कट्टा और कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटने की फिराक में जुटे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। काजीपुर थाना क्षेत्र से वीरचन्द्र, अमोद और राजीव को हथियार और कारतूस के साथ दबोचा गया। ये सभी सदर इलाके में वारदात करने जा रहे थे।

पेट्रोल पंप लूटने निकले थे तीन अपराधी,  पुलिस ने रास्ते से उ

Vaishali - वैशाली पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए लूट की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। काजीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों अपराधी एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

गुप्त सूचना पर पुलिस का जाल

हाजीपुर सदर एसडीपीओ (SDPO) सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काजीपुर थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। इस सूचना पर वैशाली पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशानुसार, काजीपुर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और तीनों को धर दबोचा।

घटारो के रहने वाले हैं तीनों अपराधी

गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान वीरचन्द्र कुमार, अमोद पासवान और राजीव कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों करताहा थाना क्षेत्र के घटारो गाँव के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनका पिछला आपराधिक इतिहास (Criminal History) खंगाल रही है।

सदर इलाके में थी डकैती की योजना

पूछताछ के दौरान अपराधियों ने कबूला कि वे तीनों एक बाइक पर सवार होकर हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप को लूटने जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा (Desi Katta), जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक बरामद की है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रिषभ कुमार