LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

सोशल मीडिया का 'शेर' पुलिस के आगे हुआ ढेर, रील पर 'रंगदारी' दिखाने वाले युवक को सिखाया असली कानून, साथी समेत दबोचा गया स्वघोषित डॉन!

पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले एक स्व-घोषित रंगदार रघुनाथ यादव को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जंदाहा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर की, जब दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजन

सोशल मीडिया का 'शेर' पुलिस के आगे हुआ ढेर, रील पर 'रंगदारी'
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर पहुंचे जेल।- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali - सोशल मीडिया पर खुद को रंगदार बताना और अवैध हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करना एक युवक के लिए महंगा साबित हुआ। वैशाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रघुनाथ कुमार यादव नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रघुनाथ अक्सर इंटरनेट पर हथियार लहराते हुए और खुद की 'रंगदारी' दिखाते हुए वीडियो डालता था, जिससे इलाके में भय का माहौल था।

देर रात आम के बगीचे में हुई घेराबंदी : 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंदाहा थाना क्षेत्र के रामपुर चकलाला स्थित एक आम के बगीचे में दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही रात करीब 11 बजे पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ रवाना हुई। स्थानीय चौकीदार की मदद से इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया।

भागने की कोशिश हुई नाकाम  

रात करीब 12 बजे जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, दोनों युवकों ने कच्ची सड़क के रास्ते भागने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी निवासी अनीष कुमार और रघुनाथ यादव के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है।

रिपोर्ट -- रिषभ कुमार