LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

पुराने घर से नए घर जा रहे शख्स को अज्ञात बाइक ने कुचला, मौके पर ही मौत

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक 53 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुराने घर से नए घर जा रहे शख्स को अज्ञात बाइक ने कुचला, मौके

Vaishali :  वैशाली जिले के महुआ थाना अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में रविवार की रात करीब 9 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तुरंत महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान मुकुंदपुर गांव के निवासी स्वर्गीय हृदय प्रसाद के 53 वर्षीय पुत्र अंजनी कुमार सिन्हा के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। गांव में इस आकस्मिक घटना को लेकर शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर जाने के दौरान मारी टक्कर

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सचिन कुमार ने बताया कि उनके पिता अपने पुराने घर से नए घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

हादसे के बाद परिजन शव को घर ले आए थे, लेकिन सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मुकुंदपुर गांव पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है और फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है।

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष का बयान

महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संदर्भ में जानकारी जुटाई है। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।