LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल: वैशाली पुलिस की रडार पर 'इंस्टाग्राम रीलबाज, सलाखों के पीछे जाने की तैयारी

वैशाली के महुआ में पिस्टल लहराते युवक फैसल राजा का वीडियो वायरल। पुलिस ने पहचान कर शुरू की कानूनी कार्रवाई। सोशल मीडिया पर रील बनाना अब पड़ेगा भारी।

पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल: वैशाली पुलिस की रडार पर

Vaishali -  सोशल मीडिया पर 'रील' बनाने और रसूख दिखाने का चस्का युवाओं के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। ताजा मामला वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ एक युवक द्वारा अवैध हथियार के साथ वीडियो साझा करने पर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। 

सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ टशन दिखाना पड़ा महंगा

जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र के खानपट्टी निवासी फैसल राजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में युवक खुलेआम हाथों में पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड म्यूजिक और हथियारों के इस प्रदर्शन ने न केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि स्थानीय इलाके में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। 

आरोपी की पहचान और ठिकाने का खुलासा

वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान फैसल राजा के रूप में हुई है, जो समसूल होदा का पुत्र है। वह महुआ थाना अंतर्गत ग्राम खानपट्टी (पंचायत सुपौल टरिया) का रहने वाला है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उसका घर महुआ थाने से करीब 6 किलोमीटर दूर काली मंदिर के ठीक पीछे स्थित है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की राडार पर है। 

NSIT
Nsmch

थाना अध्यक्ष का बयान: जल्द होगी गिरफ्तारी

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस को वायरल वीडियो प्राप्त हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार का प्रदर्शन करना एक गंभीर अपराध है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Report - Rishav kumar