LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

'नशेड़ियों' का खूनी खेल: फल दुकानदार पर हसुआ से जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई गुंडई; एक गिरफ्तार

वैशाली के लालगंज में बेखौफ नशेड़ियों ने दिनदहाड़े एक फल दुकानदार पर हसुआ से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा है। पढ़िए पूरी खबर..

'नशेड़ियों' का खूनी खेल: फल दुकानदार पर हसुआ से जानलेवा हमला,

Vaishali : वैशाली जिले के लालगंज में अपराधियों और नशेड़ियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है, इसकी बानगी गांधी चौक पर देखने को मिली। यहाँ कुछ नशेड़ियों ने एक फल दुकानदार को बुरी तरह पीट दिया और धारदार हथियार (हसुआ) से जानलेवा हमला किया। गनीमत रही कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

क्या है पूरा मामला?

घटना लालगंज थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास की है। पीड़ित दुकानदार, अगरपुर आर्य समाज स्कूल रोड निवासी लालबाबू साह का बेटा अविनाश साह, रोज की तरह मंगलवार की सुबह अपनी दुकान खोलकर बैठा था। तभी वहां उजला जैकेट पहने एक युवक ग्राहक बनकर आया। उसने पहले फल खरीदा, लेकिन अचानक दुकान पर रखा हसुआ उठाकर दुकानदार पर हमला कर दिया। देखते ही देखते उसके अन्य साथी वहां आ धमके और दुकानदार के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। जब तक आसपास के लोग माजरा समझ पाते, सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

CCTV ने खोली पोल, एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

दुकानदार की पिटाई और हमले की यह पूरी खौफनाक वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने तत्परता दिखाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी को थाने ले जाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और हिरासत में लिए गए आरोपी के बयान के आधार पर अन्य फरार हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़ित ने बयां किया दर्द

घायल फल दुकानदार अविनाश साह ने बताया, "मैं सुबह दुकान पर था, तभी एक लड़का फल लेने आया और अचानक मुझ पर हसुआ चला दिया। उसके बाद कई लड़के आए और मुझे पीटने लगे। मेरा किसी से कोई विवाद नहीं था, वे नशे में धुत लग रहे थे।"

NSIT
Nsmch

Report - Rishav kumar