LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

वैशाली के लालगंज में चला प्रशासन का बुलडोजर: भट्ठीपोखर में अतिक्रमण हटाया, वेंडिंग जोन और नई सड़क बनाने की तैयारी

वैशाली जिले के लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को भट्ठीपोखर इलाके में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को खाली कराया।

 वैशाली के लालगंज में चला प्रशासन का बुलडोजर: भट्ठीपोखर में

Vaishali - लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने सोमवार को एक बार फिर सख्त रुख अपनाया। भट्ठीपोखर स्थित अतिक्रमित सरकारी भूमि को मुक्त कराने के लिए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन का निर्माण करना है, ताकि ठेला व अस्थायी दुकानदारों को स्थायी और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा सके।

लालगंज अंचलाधिकारी स्मृति सहनी एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार के निर्देश पर अंचल और नगर परिषद के अमीनों ने संयुक्त रूप से भूमि की पैमाइश की। पैमाइश के बाद दशकों से मौजूद सरकारी क्वार्टर को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही भट्ठीपोखर से थाना रोड को जोड़ने के लिए नई सड़क निर्माण की संभावनाओं पर भी प्रशासनिक स्तर पर मंथन किया जा रहा है।

हालांकि, नापी को लेकर पुराने और नए नक्शे के विवाद ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। भू-स्वामियों का कहना है कि नापी नए नक्शे के आधार पर होनी चाहिए, जबकि पुराने नक्शे के अनुसार की गई नापी में कई मकानों के बड़े हिस्से सरकारी भूमि में दर्शाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नए नक्शे को अमान्य घोषित किए जाने से संबंधित सरकारी गजट प्रस्तुत करने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

वहीं प्रशासन का कहना है कि सीमांकन के आधार पर ही नापी की गई है और आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। नगर परिषद का दावा है कि प्रस्तावित वेंडिंग जोन और सड़क निर्माण से क्षेत्र का समग्र विकास होगा तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Report -Rishav kumar