LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

शर्मनाक: 10 हजार में खरीदी गई इंसानियत! घर से भागी बहनों को देह व्यापार में धकेला, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

Bihar Crime - घर से भागी दो सगी बहनों को मानव तस्करों ने हाजीपुर स्टेशन से अपने जाल में फंसाया और 10 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने मोतिहारी और पताही में छापेमारी कर दोनों बहनों को सेक्स रैकेट से मुक्त कराया है।

शर्मनाक: 10 हजार में खरीदी गई इंसानियत! घर से भागी बहनों को

Vaishali - वैशाली पुलिस ने मानवता को शर्मसार करने वाले एक बड़े 'सेक्स रैकेट' और मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने पारिवारिक कलह के चलते घर से भागी दो सगी बहनों को न केवल अपने जाल में फंसाया, बल्कि चंद रुपयों की खातिर उनकी आबरू का सौदा भी कर दिया। करताहां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोतिहारी और पताही में छापेमारी कर दोनों बहनों को सकुशल मुक्त करा लिया है।

हाजीपुर स्टेशन पर बिछाया था जाल 

एसडीपीओ (SDPO) गोपाल मण्डल ने बताया कि मामला 24 नवंबर का है। पारिवारिक विवाद से तंग आकर करताहां थाना क्षेत्र की दो बहनें घर छोड़ निकल गई थीं। हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उनकी मुलाकात अमृता कुमारी नामक महिला से हुई। अमृता ने सहानुभूति का नाटक कर दोनों को अपने झांसे में लिया और मोतिहारी स्थित एक किराये के मकान में ले गई।

10 हजार में बिकी बड़ी बहन, छोटी को बनाया हवस का शिकार पुलिस जांच में रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे हुए हैं: जिसमें बताया गया क ि  गिरोह ने बड़ी बहन को पूजा देवी के जरिए उसके पति लालू महतो के हाथों महज 10 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसे कुन्दन कुमार (निवासी पताही) के पास भेज दिया गया। वहीं, छोटी बहन को अमृता कुमारी ने अपने पास बंधक बनाकर रखा और मारपीट कर जबरन देह व्यापार (Prostitution) में धकेल दिया।

पुलिस की रेड: मोतिहारी से पताही तक पीछा 

सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई। सबसे पहले छतौनी थाना पुलिस के सहयोग से अमृता की निशानदेही पर छोटी बहन को मुक्त कराया गया। इसके बाद कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस पूजा देवी के घर पहुंची और अंत में पताही में छापेमारी कर कुन्दन कुमार के चंगुल से बड़ी बहन को भी रेस्क्यू कर लिया।

NSIT
Nsmch

स्टेशन और बस स्टैंड पर रहती थी गिरोह की नजर 

पुलिस ने इस मामले में अमृता कुमारी, पूजा देवी, लालू महतो, कंचन कुमारी और कुन्दन कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अकेली या परेशान दिखने वाली लड़कियों को टारगेट करता था और फिर उन्हें देह व्यापार के नरक में धकेल देता था। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट -रिषभ कुमार