LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

हाजीपुर में भाजपा नेता के भाई की दर्दनाक मौत: खुद का गला रेतकर की खुदकुशी या कोई बड़ी साजिश? इलाके में हड़कंप"

हाजीपुर के नवीन सिनेमा रोड स्थित आवास पर दवा व्यवसाई राजीव कुमार का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्रेशन और हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

हाजीपुर में भाजपा नेता के भाई की दर्दनाक मौत: खुद का गला रेत

Vaishali - हाजीपुर शहर के नवीन सिनेमा रोड स्थित आवास पर शुक्रवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब भाजपा नेता सह कद्दावर नेता अजीत सिंह के भाई राजीव कुमार का शव उनके कमरे में पाया गया। राजीव कुमार पेशे से दवा व्यवसाई थे। उनका गला धारदार हथियार से बुरी तरह रेता गया था और चारों तरफ खून फैला हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

डिप्रेशन या गहरी साजिश?

मृतक के परिजनों का कहना है कि राजीव पिछले काफी समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से गुजर रहे थे। घटना के समय उनकी पत्नी स्कूल गई हुई थीं और घर में कोई नहीं था। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने खुद का गला रेतकर आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, जिस तरीके से गला रेता गया है, वह बेहद असामान्य है, जिससे हत्या की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता।

पुलिस की कार्रवाई और वीआईपी का जमावड़ा

घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और नगर थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के बेटे और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और फॉरेंसिक एंगल से भी जांच जारी है।

Report -* Rishav kumar