LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

वैशाली मे दो इंटर छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता : दो शिक्षिकाओं और कार चालक पर अपहरण आरोप, व मानव तस्करी की जताई जा रही आशंका

वैशाली जिले के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय से 12वीं कक्षा की दो छात्राएं अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। घटना के बाद अभिभावकों में भारी रोष व चिंता का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.....

वैशाली मे दो इंटर छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता : दो शिक्ष
वैशाली मे दो इंटर छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता - फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले के बेलसर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय से 12वीं कक्षा की दो छात्राएं अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और अभिभावकों में भारी रोष व चिंता का माहौल है।


शिक्षिकाओं और कार चालक पर जबरन ले जाने का आरोप

परिजनों के अनुसार, दोनों छात्राएं रोज की तरह सामान्य रूप से स्कूल गई थीं, लेकिन छुट्टी के बाद जब वे घर नहीं लौटीं तो खोजबीन शुरू की गई। कुछ अन्य छात्र-छात्राओं ने परिजनों को बताया कि उन्होंने दोनों लड़कियों को स्कूल की ही दो शिक्षिकाओं के साथ एक सफेद कार में बैठकर जाते हुए देखा था।


मानव तस्करी और गहरी साजिश की आशंका, थाने पहुंचे ग्रामीण

घटना से आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण बेलसर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि यह मामला सामान्य प्रेम-प्रसंग का नहीं बल्कि एक सुनियोजित अपहरण और मानव तस्करी का हो सकता है, जिससे उनकी बच्चियों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।


पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, प्रयुक्त कार जब्त और शिक्षिकाएं फरार

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेलसर थाना की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए आरोपियों द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई सफेद कार को भी जब्त कर लिया है, हालांकि नामजद दोनों शिक्षिकाएं फिलहाल फरार चल रही हैं।


विशेष टीम का गठन, पुलिस कर रही है लगातार छापेमारी

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता छात्राओं की सकुशल बरामदगी के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है तथा मामले की तह तक जाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रिषभ की रिपोर्ट