LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

Hajipur News - लूट की बड़ी योजना नाकाम, मंदिर के पास से हथियार और कारतूस के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार; एक फरार

Hajipur News -मंदिर के पास से दो बदमाशों को लोडेड हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की भनक लगते ही एक अन्य अपराधी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Hajipur News - लूट की बड़ी योजना नाकाम, मंदिर के पास से हथिया

Vaishali - वैशाली पुलिस ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए लूट की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया है। नगर थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान हथसारगंज मंदिर के पास से दो बदमाशों को लोडेड हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की भनक लगते ही एक अन्य अपराधी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

लूट की फिराक में घूम रहे थे अपराधी

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल सघन वाहन जांच शुरू की।

स्कूटी और हथियार जब्त, एक साथी फरार

जांच के दौरान हथसारगंज मंदिर के निकट एक स्कूटी पर सवार संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 1 देसी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और 1 मैगजीन बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

कड़ाई से पूछताछ में हुआ खुलासा 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान देव कुमार (पिता- रघुनाथ शर्मा, साकिन- हथसारगंज) और विकास कुमार (पिता- अशोक साह, साकिन- अदलपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने फरार साथी के साथ मिलकर लूट-पाट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रिषभ कुमार