LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

बिजली विभाग की 'कुंभकर्णी नींद' ने ली मजदूर की जान! 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, आधे घंटे बाद कटी लाइन

बिजली विभाग की लापरवाही ने एक और जान ले ली। 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से मजदूर देवेंद्र शर्मा की मौत। ग्रामीणों का आरोप- शिकायत के बावजूद नहीं बदले गए जर्जर तार, घटना के आधे घंटे बाद काटी गई बिजली।

बिजली विभाग की 'कुंभकर्णी नींद' ने ली मजदूर की जान! 11 हजार

Vaishali - वैशाली जिले के बिदुपुर में बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। विभाग की अनदेखी के कारण एक गरीब मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के गणिनाथ घाट की है, जहां पेड़ की टहनी काटते समय 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय मजदूर देवेंद्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका आरोप है कि हादसा होने के बाद भी बिजली विभाग सोता रहा और सूचना देने के आधे घंटे बाद लाइन काटी गई।

विभाग पर हत्या जैसी लापरवाही का आरोप 

मृतक देवेंद्र शर्मा (पिता- स्व. काशी ठाकुर) कटहल के पेड़ की टहनी काट रहे थे, तभी वे ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के जर्जर तार के संपर्क में आ गए। करंट इतना तेज था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

ग्रामीणों का आक्रोश

स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर तारों और मकानों से सटे बिजली के तारों को हटाने के लिए कई बार विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। आज उसी लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

परिवार का साया छिन गया

देवेंद्र शर्मा अपने चार भाइयों में मंझले थे। वे मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार के मुखिया की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल वही है—क्या इस मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होगी?

Report - Rishav kumar