LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : सास के एक्सरे का पैसा नहीं दे पाई बहू, सरकारी अस्पताल में स्टाफ ने लूट ली अस्मत, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : आरोप है की एक्स-रे जांच के नाम पर सरकारी अस्पताल में महिला से अवैध पैसों की मांग की गई. जब उसने अपनी आर्थिक लाचारी बताई, तो उसके साथ एक्स-रे रूम में ही घिनौनी हरकत की गई.....पढ़िए आगे

Bihar News : सास के एक्सरे का पैसा नहीं दे पाई बहू, सरकारी अ
एक्स रे रूम में अश्लील हरकत - फोटो : RISHABH

VAISHALI : वैशाली जिले के राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया एक वायरल वीडियो सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि हमारी व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है। कहा जा रहा है कि एक गरीब और मजबूर महिला अपने परिजन का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि एक्स-रे जांच के लिए उससे पैसे मांगे गए और जब उसने अपनी आर्थिक मजबूरी बताई, तो उसकी उसी मजबूरी का कथित तौर पर गलत फायदा उठाया गया और उसके साथ एक्सरे रूम मे ही घिनौनी हरकत की गई। इतना ही नहीं, इस घटना का एक   वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

अगर ये आरोप सही हैं, तो सोचिए... जिस सरकारी अस्पताल में लोग इलाज और भरोसे की उम्मीद लेकर जाते हैं, अगर वहीं उनकी मजबूरी का सौदा होने लगे, तो आम आदमी आखिर किस पर भरोसा करे? यह मामला सिर्फ एक महिला का नहीं है। यह हर उस गरीब परिवार का सवाल है, जो सरकारी अस्पताल में यह सोचकर जाता है कि वहाँ उसे इंसाफ और इलाज मिलेगा, शोषण नहीं। महिला अपने सास का एक्सरे कराने गई थी।

सबसे बड़ा सवाल स्वास्थ्य विभाग से है। अगर पहले भी अवैध वसूली और मनमानी की शिकायतें सामने आती रही थीं, तो आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? निगरानी कहाँ थी? जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते व्यवस्था को दुरुस्त क्यों नहीं किया? हालाँकि News4Nation किसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता हैं। यह जांच का विषय है। लेकिन अगर जांच में लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो दोषियों पर सिर्फ विभागीय कार्रवाई नहीं, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

हर मरीज की गरिमा की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। सरकारी अस्पताल सेवा का मंदिर हैं, किसी की मजबूरी का फायदा उठाने की जगह नहीं। इस पुरे मामले पर वैशाली के सिविल सर्जन ने बताया की ये विडिओ कब की है किसका विडिओ है इसके लिए दो सदस्यीय टीम राजापाकर अस्पताल जाँच करने गई। जाँच टीम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना कब की है और कहा की है।  अब सारी निगाहें प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जांच पर हैं। सच सामने आना चाहिए, दोषी चाहे कोई भी हो, उसे कानून के कठघरे तक पहुँचना ही चाहिए।

NSIT
Nsmch

ऋषभ की रिपोर्ट