LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: बिहार में बीच सड़क पर जमकर हुई चाकूबाजी, साइड लेने के विवाद में दो को गोंदा, मौत से कोहराम

Bihar News:

चाकूबाजी
बीच सड़क पर चाकूबाजी - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के हाजीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीच सड़क पर जमकर चाकूबाजी हुई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी को साइड करने को लेकर विवाद शुरु हुआ और देखते ही देखते बदमाशों ने कार सवार युवकों को चाकू से गोंद दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई है वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, पूरा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमला चंवल का है। 

वाहन साइड कराने को लेकर हुआ विवाद 

बताया जा रहा है कि, गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने कार सवार दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है। मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडिहा गांव निवासी स्व. रामकिशन राय के 25 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक मनीष कुमार (22 वर्ष), पिता बैजनाथ राय, का इलाज चल रहा है।

बदमाशों ने चाकूओं से गोंदा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ हाजीपुर में दोस्त आकाश कुमार के यहां भोज खाने आया था। भोज के बाद सभी लोग चार पहिया वाहन से पातेपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मलमला चंवर के पास आगे चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी से साइड लेने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद फॉर्च्यूनर सवार एक युवक चाकू लेकर नीचे उतरा और कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चंद्रशेखर और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद चंद्रशेखर कुमार को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल मनीष कुमार ने बताया कि विवाद के बाद फॉर्च्यूनर सवार युवक ने चाकू से हमला किया और गाड़ी भी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी रणवीर कुमार झा ने बताया कि गाड़ी साइड लेने के विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई है। एक युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट