LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

सोनपुर दहेज हत्याकांड: सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, नवविवाहिता का शव फेंकने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बिहार के सोनपुर में मानवता और खाकी, दोनों को शर्मसार करने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। दहेज की वेदी पर एक और विवाहिता की बलि चढ़ा दी गई, लेकिन इस बार आरोप किसी आम नागरिक पर नहीं, बल्कि कानून के रखवाले पर है।

सोनपुर दहेज हत्याकांड: सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, नवविवाहिता  क

  • Vaishali - बिहार के सारण जिलांतर्गत सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र में हुए चर्चित सरिता प्रकाश उर्फ सुबू हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सारण पुलिस ने इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाने में तैनात सब-इस्पेक्टर (SI) संतोष कुमार रजक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दारोगा पर दहेज के लिए हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मायके के दरवाजे पर फेंकने का गंभीर आरोप है।

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल: आधी रात को फेंका गया था शव

इस हत्याकांड का खुलासा करने में मृतका के मायके के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की भूमिका निर्णायक रही। फुटेज के अनुसार, 16 जनवरी की रात करीब 12:38 बजे एक काली स्कॉर्पियो मृतका के मायके के सामने आकर रुकी। इंजन चालू हालत में था और चालक अंदर बैठा रहा, जबकि एक व्यक्ति ने वाहन से उतरकर सरिता के शव को सड़क किनारे रखा और तेजी से फरार हो गया। स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार, उस वाहन पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था, जिसने पुलिस की जांच को सही दिशा दी।

मई 2025 में हुई थी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

परिजनों ने बताया कि सरिता प्रकाश की शादी 9 मई 2025 को वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के सत्येंद्र कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों का दावा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है, क्योंकि मृतका के गले पर दबाव के गहरे निशान पाए गए थे।

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई: अब तक तीन गिरफ्तार, पति फरार

सारण के पुलिस अधीक्षक (SP) विनीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। हरिहरनाथ थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि मुख्य आरोपी पति सत्येंद्र कुमार फिलहाल फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।