LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

दहेज लोभियों की हैवानियत : 3 लाख के लिए नवविवाहिता को मारकर मायके में फेंका, दरोगा के ससुराल से मिली वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ी; अब खाकी पर भी सवाल

दहेज लोभियों की हैवानियत : 3 लाख के लिए नवविवाहिता को मारकर

Vaishali - सारण जिले के सोनपुर में सरिता नामक नवविवाहिता की हत्या कर उसका शव मायके के सामने फेंकने के मामले में हरिहरनाथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से उस स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल शव को ठिकाने लगाने में किया गया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह गाड़ी मुजफ्फरपुर में तैनात दरोगा संतोष रजक की बताई जा रही है। पुलिस ने इस वाहन को दरोगा के ससुराल से बरामद किया है। 

CCTV ने खोला राज: आधी रात को मायके के बाहर फेंकी गई लाश

यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में साफ दिखा कि आधी रात के बाद एक स्कॉर्पियो मायके के दरवाजे पर रुकी और कुछ लोग सरिता का शव वहां फेंक कर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों ने बेटी का शव घर के बाहर पड़ा देखा, तो इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि पति सत्येंद्र और ससुराल वालों ने गला दबाकर सरिता की हत्या की और फिर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को वहां फेंक दिया। 

NSIT
Nsmch

दहेज का दानव: 8 लाख के बाद भी 3 लाख की और डिमांड

मृतका के पिता जयप्रकाश महतो ने बताया कि मात्र 9 महीने पहले उन्होंने वैशाली के सत्येंद्र कुमार से सरिता की शादी की थी। पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था और जमीन रजिस्ट्री के लिए 8 लाख रुपये भी दामाद को दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की लालच कम नहीं हुई और 3 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर सरिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। 

आरोपी पति का काला इतिहास: दो पत्नियां और जेल की हवा

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पति सत्येंद्र कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, सरिता उसकी तीसरी पत्नी थी, इससे पहले उसकी दो शादियां और हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि दरोगा संतोष रजक आरोपी के गांव का ही रहने वाला है और उसी की गाड़ी से अक्सर सरिता और सत्येंद्र का आना-जाना होता था। 

पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम

सोनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वैज्ञानिक साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। दरोगा की गाड़ी बरामद होने के बाद अब पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि क्या इस जघन्य हत्याकांड में दरोगा की कोई सीधी संलिप्तता है या उसकी गाड़ी का इस्तेमाल उसकी जानकारी के बिना किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार