LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

शर्मनाक, 3 लाख के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या,दरोगा की गाड़ी से बहु का शव मायके फेंक गए ससुराल वाले, लाश के आसपास मंडराने लगे कुत्ते

सोनपुर से सामने आई इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने मानवता और कानून-व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दहेज की वेदी पर एक और बेटी की बलि चढ़ा दी गई और दुस्साहस ऐसा कि हत्या के बाद शव को मायके के दरवाजे पर फेंक दिया गया।

शर्मनाक, 3 लाख के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या,दरोगा की ग

Vaishali - बिहार के सोनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दहेज के लोभियों ने एक नवविवाहिता, सरिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए आधी रात के बाद स्कोर्पियो से शव को सरिता के मायके के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गए। सुबह जब परिजनों ने अपनी बेटी का शव घर के बाहर पड़ा देखा, तो कोहराम मच गया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज ने इस पूरी खौफनाक वारदात का पर्दाफाश कर दिया है, जिसमें स्कोर्पियो सवार लोग शव को ठिकाने लगाते साफ दिख रहे हैं।

दरोगा की गाड़ी से ढोया गया शव? मुजफ्फरपुर से जुड़े तार


इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब जांच में पता चला कि शव को फेंकने के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया, वह संतोष रजक नामक एक दरोगा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, संतोष रजक वर्तमान में मुजफ्फरपुर के पानापुर में पदस्थापित हैं। एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी का अपराधीकरण में उपयोग होना पुलिस महकमे के लिए भी शर्मिंदगी का विषय बन गया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या दरोगा की इसमें कोई सीधी संलिप्तता है या उनकी गाड़ी का दुरुपयोग किया गया।

8 लाख की जमीन और 3 लाख की अतिरिक्त डिमांड

NSIT
Nsmch


मृतका के पिता जयप्रकाश महतो ने बताया कि उन्होंने मात्र 9 माह पहले सरिता की शादी वैशाली जिले के करताहां बुजुर्ग निवासी सत्येंद्र कुमार से की थी। अपनी क्षमता के अनुसार दहेज देने के बाद भी दामाद की लालच कम नहीं हुई। पिता का आरोप है कि उन्होंने जमीन रजिस्ट्री के नाम पर पहले ही 8 लाख रुपये दिए थे, लेकिन ससुराल वाले 3 लाख रुपये की और मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर सरिता को प्रताड़ित किया जा रहा था और अंततः उसकी जान ले ली गई।

परिजनों का फूटा गुस्सा: 'दोषियों को मिले फांसी'


बेटी खोने के गम में डूबे परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि यह केवल हत्या नहीं, बल्कि समाज के मुंह पर तमाचा है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य अपराध के लिए पति और ससुराल वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुँचाया जाए। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

CCTV फुटेज बना सबसे बड़ा सबूत, पुलिस जांच तेज


सोनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज को मुख्य आधार बनाकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में दिख रही स्कोर्पियो और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा रही है। दरोगा के नाम वाली गाड़ी का लिंक सामने आने के बाद जिला पुलिस काफी सतर्कता से कदम बढ़ा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Report - Rishav kumar