LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर, नाव के बाद ट्रैक्टर पर सवार हुए शिवराज-सम्राट, फसल तबाही का लिया जायजा

Bihar Flood: बाढ़ से बदहाल इलाकों को जाएजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम वैशाली पहुँचीं ...

Shivraj Samrat Survey Flood Hit Fields in Vaishali Terasia
बाढ़ से बदहाल इलाकों को जाएजा लेने पहुंचे शिवराज- फोटो : reporter

Bihar Flood: वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित राघोपुर इलाके में फसलों की तबाही का जायजा लेने बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम पहुंची। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस दौरान मौजूद रहे। तेरसिया दियारा इलाके में दोनों नेताओं ने बाढ़ से प्रभावित खेतों और किसानों की स्थिति को करीब से देखा। केंद्रीय टीम का दौरा राज्य में बाढ़ से हुए फसल, मकान और बुनियादी ढांचे के नुकसान के आकलन के सिलसिले में हो रहा है।

तेरसिया पहुंचने के बाद शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी ने पहले नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना किया। इसके बाद दोनों नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर जलजमाव और प्रभावित खेतों तक पहुंचे। प्रशासन की ओर से ट्रैक्टर से निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने पहले नाव के जरिए इलाके की जमीनी स्थिति देखने का फैसला किया।

NSIT
Nsmch

राघोपुर का तेरसिया इलाका केले की खेती के लिए जाना जाता है। बाढ़ ने यहां किसानों की कमर तोड़ दी है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक प्रभावित इलाकों में केले समेत बड़ी मात्रा में फसल बर्बाद हुई है। किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता फसल के साथ-साथ खेतों में जमा पानी और अगली खेती की तैयारी को लेकर भी बनी हुई है।

केंद्रीय टीम ने किसानों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी भी ली। इससे पहले बिहार सरकार ने केंद्रीय टीम के सामने फसल, मकान और आधारभूत ढांचे को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट रखने की तैयारी की थी।

केंद्रीय टीम के इस दौरे का मकसद बाढ़ से हुई क्षति का जमीनी आकलन करना और प्रभावित किसानों की स्थिति को समझना है। तेरसिया और सरायपुर के बाद टीम के कार्यक्रम में पटना में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा मुंगेर और भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी शामिल है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार