LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime: दो नाबालिग टोटो चालकों ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime:बिहार से रिश्तों और मानवता को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

Bihar Crime: दो नाबालिग टोटो चालकों ने छात्रा को बनाया हवस क
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : SOCIAL MEDIA

Vaishali : बिहार के सारण जिले से रिश्तों और मानवता को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोनपुर अनुमंडल के पहलेजा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग टोटो चालकों ने एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घटना को अंजाम दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर के पास मौजूद थी, तभी गांव के ही दो किशोरों, जो पेशे से टोटो चालक हैं, ने उसे अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने छात्रा को जबरन उठा लिया और उसका मुंह बंद कर दिया ताकि वह शोर न मचा सके। अपराधी उसे गांव से दूर गंगा नदी के उस पार एक सुनसान इलाके में ले गए, जहाँ बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। हिम्मत जुटाकर छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। अपनी बेटी की हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना देर किए परिजन थाने पहुंचे और गांव के ही दो नामजद नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

NSIT
Nsmch

 दोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।आरोपियों को छपरा स्थित जुवेनाइल कोर्ट (बाल न्यायालय) में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें रिमांड होम भेज दिया गया है।पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है। साथ ही, छपरा सिविल कोर्ट में दंड प्रक्रिया संहिता के तहत छात्रा का बयान दर्ज कराया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि टोटो चालकों द्वारा इस तरह की हरकत कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है। फिलहाल, पुलिस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है ताकि कोर्ट में ठोस साक्ष्य पेश किए जा सकें।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार