LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

5 साल बाद कोई मजदूरी करने बिहार से बाहर नहीं जाएगा..: बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, '1 करोड़ नौकरी' का दोहराया संकल्प

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली में पलायन को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अगले 5 वर्षों में बिहार से मजदूरी के लिए बाहर जाने का सिलसिला पूरी तरह थम जाएगा। उन्होंने एनडीए सरकार के 'एक करोड़ रोजगार' के संकल्प को दोहराते हुए वादा किय

5 साल बाद कोई मजदूरी करने बिहार से बाहर नहीं जाएगा..: बोले ड

Vaishali - बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली दौरे के दौरान पलायन और रोजगार को लेकर अब तक का सबसे बड़ा दावा किया है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगले 5 वर्षों में बिहार को पूरी तरह 'मजदूरी पलायन' से मुक्त कर दिया जाएगा। सम्राट चौधरी ने वादा किया कि एनडीए सरकार राज्य के हर उस व्यक्ति को चिह्नित करेगी जो काम की तलाश में बाहर जाता है और उसे बिहार में ही सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

वैशाली पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास और भविष्य का रोडमैप साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश अब 'न्याय यात्रा' से निकलकर 'समृद्धि यात्रा' के दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गांव-गांव बिजली पहुंचाई और नीतीश कुमार ने उसे हर घर तक पहुंचाया। आज बिहार उद्योग और निवेश के लिए पसंदीदा केंद्र बन रहा है, खासकर हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे इलाके निवेशकों की पहली पसंद बने हुए हैं।

रोजगार के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए सम्राट चौधरी ने पिछली सरकारों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 के बीच बिहार में बमुश्किल 1 लाख लोगों को नौकरी मिली, जबकि 2005 से 2020 तक नीतीश कुमार ने 7 लाख लोगों को रोजगार दिया। 2020 से 2025 के बीच 5 लाख और नौकरियां दी गईं। अब एनडीए सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिहार की प्रगति में बाधा बनने वाले हर 'कचरे' को साफ कर राज्य को समृद्धि की ओर ले जाएं।

राजनीतिक परिदृश्य पर बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने वैशाली की जनता का आभार व्यक्त किया, जहां की 8 में से 7 विधानसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा है। उन्होंने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि जो एक सीट (राघोपुर) विपक्ष के पास गई है, वह केवल भ्रम के कारण हुआ, वरना वहां भी नीतीश-मोदी की आंधी चल रही थी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पूरा बिहार एनडीए के विकास कार्यों के साथ एकजुट होगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रिषभ कुमार