LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : वैशाली में लीची बगान से युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime : वैशाली में लीची बगान से युवक का शव पुलिस ने कि

VAISHALI : वैशाली जिले में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। उसका शव बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा जय राम स्थित लीची के बागान से बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जिन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटनास्थल पर FSL टीम भी पहुंची और जांच के लिए सैंपल जुटाए। सूचना पाकर बेलसर थाना अध्यक्ष अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत झीटकहींया गांव निवासी स्व कमलेश्वर सिंह के 37 वर्षीय पुत्र सुभाष नंद सिंह के रूप में हुई है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे वे शादी सुदा हैं लेकिन पत्नी इन्हें लंबे समय से छोड़ी हुई थी। बच्चे भी नहीं है। मृतक घर में बड़े भाई और भाभी के साथ रहते हैं और मजदूरी का काम करते थे। घटना स्थल उनके घर से लगभग 8 किलोमीटर दूर बताया गया है।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ 02 गोपाल मंडल ने बताया कि पटेढा जय राम गांव में एक शव मिला है, जिसकी पहचान कर ली गई है। स्थानीय लोगों द्वारा यह संभावना जताई जा रही है कि यह सड़क दुर्घटना का शिकार हुए होंगे, लेकिन पुलिस अन्य सभी बिंदुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है।

एसडीपीओ ने यह भी कहा कि हो सकता है कि किसी ने हत्या कर शव को लीची के बागान में फेंक दिया हो। उन्होंने बताया कि परिवार वालों से आवेदन प्राप्त होने पर FIR दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट