LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

खौफ का दूसरा नाम 'प्रिंस'... 29 मर्डर- 169 किलो सोने की लूट का मास्टरमाइंड! PMCH में मटन पार्टी खिलाकर भागने वाले 'शूटर' के घर चलेगा बुलडोजर!

वैशाली पुलिस ने एक लाख के इनामी और सोना लूट गिरोह के कुख्यात शार्प शूटर प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सराय थाना की पुलिस ने प्रिंस के पैतृक आवास पर इश्तेहार चस्पा कर कुर्की-जब्ती की अंतिम चेतावनी दी है।

खौफ का दूसरा नाम 'प्रिंस'... 29 मर्डर- 169 किलो सोने की लूट

Vaishali : पटना के पीएमसीएच से फिल्मी स्टाइल में पुलिस को मटन पार्टी देकर फरार हुए एक लाख के इनामी अपराधी प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार पर वैशाली पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर सराय पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चस्पा कर दिया है।

सरेंडर करो वरना घर की होगी कुर्की

सराय थाना पुलिस ने गोरौल थाना क्षेत्र के हुसेना खुर्द गांव पहुंचकर कुख्यात प्रिंस के घर पर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने परिजनों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रिंस जल्द ही न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती कर ली जाएगी। सराय थाना में दर्ज हत्या के एक पुराने मामले को लेकर यह अदालती कार्रवाई की गई है।

सुबोध सिंह का 'राइट हैंड' और शार्प शूटर

प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार कोई साधारण अपराधी नहीं है, वह देश के सबसे बड़े सोना लूट गिरोह के सरगना सुबोध सिंह का दाहिना हाथ और गिरोह का मुख्य शार्प शूटर है। इस गिरोह ने बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में करोड़ों के सोने की लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। प्रिंस पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कुल 29 संगीन मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

PMCH से फरार होने का 'फिल्मी' अंदाज


प्रिंस का पुलिस की पकड़ से भागने का इतिहास बेहद चौंकाने वाला है:

  • हाजीपुर कोर्ट कांड: 2018 में उसने हाजीपुर कोर्ट परिसर में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।
  • मटन पार्टी और फरारी: बेउर जेल में बंद रहने के दौरान 2 सितंबर को वह इलाज के बहाने पीएमसीएच आया। वहां उसने सुरक्षा में तैनात 8 पुलिसकर्मियों को 'मटन पार्टी' दी और मौका पाकर सभी को कमरे में बंद कर फरार हो गया। तब से वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

गिरोह की बड़ी लूट की वारदातें

सुबोध सिंह और प्रिंस गिरोह ने देश भर में सोने के बड़े भंडारों पर हाथ साफ किया है:

  • 2017: आसनसोल से 56 किलो सोना।
  • 2019: हाजीपुर से 55 किलो सोना।
  • 2022: उदयपुर (राजस्थान) से 24 किलो और कटनी (मध्य प्रदेश) से 16 किलो सोना।
  • 2023: देहरादून से 18 किलो सोने की लूट।

वैशाली पुलिस की कार्रवाई तेज

एक लाख का इनाम घोषित होने के बावजूद प्रिंस लगातार ठिकाने बदल रहा है। वैशाली पुलिस ने अब डिजिटल और कानूनी दोनों मोर्चों पर दबाव बढ़ा दिया है। इश्तेहार चस्पा होने के बाद पुलिस अब कुर्की की तैयारी में जुट गई है ताकि अपराधी को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया जा सके।

Report - Rishav kumar