LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' खुलते ही घटेंगे पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम, 2029 में चौथी बार बनेगी मोदी सरकार : चिराग पासवान

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 2029 में एकबार फिर केन्द्र में मोदी की सरकार बनेगी। वहीं पेट्रोलिय पदार्थ की कीमत को लेकर कहा कि 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' खुलते ही कीमत में कमी हो जाएगी....

'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' खुलते ही घटेंगे पेट्रोल-डीजल और गैस के
केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा दावा- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के दौरे के दौरान देश में ईंधन की कीमतों और आगामी राजनीतिक भविष्य को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की। चिराग पासवान ने साफ किया कि तेल और गैस की कीमतों में यह उछाल पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक तनाव के कारण हुआ है, लेकिन सरकार इसे लेकर गंभीर है और जल्द ही जनता को इससे राहत मिलेगी।


अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण बढ़े दाम, 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' खुलते ही मिलेगी राहत

केंद्रीय मंत्री ने कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण समझाते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर समुद्री व्यापारिक मार्गों में पैदा हुए गतिरोध के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही 'हॉरमुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) का महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग पूरी तरह खुलेगा और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां सामान्य होंगी, वैसे ही तेल और गैस की बढ़ी हुई कीमतों पर उच्चस्तरीय पुनर्विचार किया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य इन रणनीतिक रास्तों के सुचारू होते ही कीमतों को कम कर आम जनता को जल्द से जल्द बड़ी राहत पहुंचाना है।


'विपक्ष का कुनबा केवल चुनाव तक', इंडी गठबंधन पर साधा तीखा निशाना

चिराग पासवान ने विपक्षी एकजुटता पर करारा तंज कसते हुए जोरदार प्रहार किया। उन्होंने विपक्ष की नीतियो पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से ठीक पहले विपक्ष के नेता जनता को गुमराह करने के लिए एक मंच पर साथ खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म होते हैं, उनका यह कथित कुनबा ताश के पत्तों की तरह बिखर जाता है। विपक्ष के पास न तो कोई ठोस विजन है और न ही देश के विकास के लिए कोई नीति, उनका गठबंधन केवल सत्ता की मलाई चाटने के स्वार्थ पर टिका है।


2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, एनडीए में शामिल होंगे कई और दल

चिराग पासवान ने देश के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल और दूरदर्शी नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज देश लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029 के आम चुनाव में भी जनता के भारी जनसमर्थन से चौथी बार देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। चिराग ने आगे कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आज विपक्ष के कई बड़े चेहरे और दल एनडीए (NDA) का हिस्सा बन रहे हैं, और आने वाले दिनों में कई और प्रमुख लोग इस कुनबे से जुड़ने वाले हैं।

NSIT
Nsmch

रिषभ की रिपोर्ट