LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News:विकास की रफ़्तार पर नीतीश की नजर, कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का अचानक किया निरीक्षण, एजेंसी को दी कड़ी हिदायत

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कच्ची दरगाह बिदुपुर निर्माणाधीन सिक्स लेन मेगा पुल का जायज़ा लेने पहुंचे। ...

Bihar News:विकास की रफ़्तार पर नीतीश की नजर, कच्ची दरगाह-बिद
विकास की रफ़्तार पर नीतीश की नजर- फोटो : reporter

Bihar News: हाजीपुर की सरज़मीं पर मंगलवार की सुबह सियासी हलचल तेज़ हो गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कच्ची दरगाह–बिदुपुर निर्माणाधीन सिक्स लेन मेगा पुल का जायज़ा लेने पहुंचे। विकास और बुनियादी ढांचे को रफ़्तार देने की अपनी पुरानी शैली में नीतीश कुमार बिना किसी तामझाम के मंत्री विजय चौधरी और आला अफसरों के साथ पाया नंबर 51 के निकट पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माण की प्रगति का बारीकी से मुआयना किया।

निरीक्षण के दौरान सीएम ने विभागीय अधिकारियों और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों से तकनीकी पहलुओं, निर्माण गति और मौजूदा चुनौतियों पर विस्तृत जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने स्पष्ट लहजे में निर्देश दिया है कि विदुपुर तक सिक्स लेन पुल को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

फिलहाल यह सिक्स लेन पुल कच्ची दरगाह से राघोपुर तक चालू कर दिया गया है, और शेष हिस्से पर तेज़ी से काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि एजेंसी ने सीएम को भरोसा दिलाया कि तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अगर निर्माण कार्य इसी रफ़्तार से चलता रहा, तो मार्च 2026 तक बिदुपुर तक पूरा पुल शुरू होने की उम्मीद है। यह पुल न केवल पटना और वैशाली के बीच आवागमन को नई दिशा देगा, बल्कि उत्तर बिहार की आर्थिक गतिविधियों में भी नई जान फूंकने वाला साबित होगा।निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश कुमार सीधे पटना के लिए रवाना हो गए, लेकिन उनके इस दौरे ने साफ कर दिया कि सरकार अब बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स को लेकर और ज़्यादा गंभीर मोड में है काम में देरी बर्दाश्त नहीं, और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार