LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

एनडीए विरोधियों को पंचायत चुनाव में हराएं' - अपने वायरल बयान पर अड़े मंत्री लखेन्द्र रौशन, छात्रवृत्ति दोगुना करने का भी किया एलान

बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने वैशाली जिले के बेलसर प्रखंड के अफजलपुर में अपने नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और अपने चर्चित वायरल बयान पर सफाई दी।

  एनडीए विरोधियों को पंचायत चुनाव में हराएं' - अपने वायरल बय

Vaishali - मंत्री लखेन्द्र रौशन ने नए साल में विभाग की नई योजनाओं का रोडमैप साझा करते हुए घोषणा की कि आगामी वर्ष से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति (Scholarship) राशि दोगुनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि वैशाली जिले में 720 बेड वाले आवासीय विद्यालय सह छात्रावास की स्वीकृति दी गई है, जहाँ छात्रों के रहने, खाने और पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। साथ ही, हर पंचायत के अनुसूचित जाति टोलों में सामुदायिक भवन और सार्वजनिक शौचालय के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

विवादित वायरल बयान का किया बचाव

समारोह के दौरान मंत्री ने अपने उस वायरल बयान का पुरजोर बचाव किया, जिसमें उन्होंने एनडीए को वोट न देने वालों को पंचायत चुनाव में हराने की बात कही थी। उन्होंने अपने बयान को दोहराते हुए तर्क दिया कि जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में एनडीए का समर्थन नहीं किया, उन्हें आगामी पंचायत चुनाव में जनता द्वारा पराजित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस रुख को सही ठहराते हुए कहा कि विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए सही नेतृत्व का चुनाव जरूरी है।

भूमिहीनों को जमीन और बांग्लादेशी हिंदुओं पर चर्चा

मंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि बिहार के सभी पंचायतों में भूमिहीन अनुसूचित जाति परिवारों को चिन्हित कर उन्हें जमीन का पर्चा दिलाया जाएगा, ताकि वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा सकें। इसके अलावा, उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और वे हिंदुओं के साथ गलत नहीं होने देंगे। वहीं, एनडीए सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के अंदरूनी कलह पर उन्होंने इसे पार्टी का 'आंतरिक मामला' करार दिया।

उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा

इस दौरान उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो में चल रहे विवाद पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए का हिस्सा हैं। जहां तक उनकी पार्टी में चल रहे विवाद की बात  है तो सभी एकसाथ बैठेंगे को इसका हल हो जाएगा।

NSIT
Nsmch

Report - Rishav kumar