LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेलवे के तांबे के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेलवे के तांबे के तार चोरी कर
रेलवे के तांबे के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले की पुलिस को मादक पदार्थों और चोरी के मामलों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी शुभांक मिश्रा द्वारा गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने रेलवे के बहुमूल्य तांबे के तार की चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा।


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई और आरोपियों की पहचान

एसएसपी शुभांक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि गोरौल गांव निवासी सुबोध चौधरी अपने दो पुत्रों (राजन और रोहित) तथा अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रेलवे के तांबे के तार की चोरी करता है। आरोपी अपने घर पर ही तांबे के केबल को जलाने के लिए आग जला रखे थे, जिससे आसपास भारी धुआं फैल रहा था। सूचना मिलते ही गठित विशेष टीम ने तुरंत सुबोध चौधरी के घर पर दबिश दी। पुलिस बल को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार सभी चारों आरोपी गोरौल थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।


भारी मात्रा में तांबे का तार और कटर मशीन बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी किया गया तांबा और उपकरण बरामद किए हैं:

  • इंसुलेटेड तार: 51 पीस (वजन लगभग 63 किलोग्राम)
  • अर्ध-जला इंसुलेटेड तार: 109 पीस (वजन लगभग 82 किलोग्राम)
  • अन्य उपकरण: मौके से 1 तार कटर मशीन भी जब्त की गई है।


बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच जारी

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चुराए गए तांबे को कहां और किसे बेचा जाता था। इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिषभ की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch