LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

बिहार के 'बंटी-बबली' गिरोह का भंडाफोड़: पत्नी गिरफ्तार, पति फरार; घर से मिला चोरी का जखीरा और कारतूस

पुलिस ने बिलनपुर गांव में छापेमारी कर पति-पत्नी द्वारा संचालित चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है 。 पुलिस ने भारी मात्रा में बर्तन, एलईडी टीवी और कारतूस के साथ पत्नी को गिरफ्तार किया है

बिहार के 'बंटी-बबली' गिरोह का भंडाफोड़: पत्नी गिरफ्तार, पति

Vaishali - लालगंज थाना पुलिस ने एक ऐसे अंतरजिला चोर गिरोह का खुलासा किया है जिसे एक पति-पत्नी मिलकर संचालित कर रहे थे । पुलिस ने छापेमारी कर पत्नी (कौशल्या देवी) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका शातिर पति रामप्रीत सहनी मौके से भाग निकला । अपराधियों के ठिकाने से भारी मात्रा में चोरी का सामान और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना पर पुलिस की स्ट्राइक

लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि थानाध्यक्ष संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बिलनपुर गांव निवासी रामप्रीत सहनी के घर में चोरी के माल का बंटवारा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया और रामप्रीत सहनी के घर पर अचानक दबिश दी गई।

5-6 अपराधी फरार, 'बबली' पुलिस के हत्थे चढ़ी


पुलिस की गाड़ियों को देखते ही घर में मौजूद रामप्रीत सहनी सहित करीब 5 से 6 अपराधी मौके से फरार हो गए 。 हालांकि, पुलिस ने रामप्रीत सहनी की पत्नी को पकड़ लिया । तलाशी के दौरान घर से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ: जिसमें  12 बोर का एक जिंदा और एक मिसफायर कारतूस, तथा 7.62 का एक जिंदा कारतूस, विभिन्न कंपनियों के तीन एलईडी टीवी, तांबा और कांसा के सैकड़ों लोटा, थाली और अन्य बर्तन शामिल है।

NSIT
Nsmch

पूछताछ में खुला 'बंटी-बबली' का खेल

गिरफ्तार महिला ने स्वीकार किया कि उसका पति अपने गिरोह के साथ मिलकर गंज इलाके और आसपास के क्षेत्रों में चोरी एवं गृहभेदन (Burglary) की घटनाओं को अंजाम देता है। पत्नी की भूमिका चोरी के सामान को सुरक्षित छिपाने और उसे ठिकाने लगाने की होती थी।

अपराधिक इतिहास: तीन बार जेल जा चुका है 'बंटी'

एसडीपीओ के अनुसार, फरार आरोपी रामप्रीत सहनी का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह पूर्व में भी चोरी के विभिन्न मामलों में तीन बार जेल जा चुका है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार