LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

ईंट भट्ठा शुरू होते ही 80 फीट ऊंची चिमनी फटी, भीषण विस्फोट में मैनेजर और दो फायरमैन जख्मी, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान

किंग ईंट भट्ठा में पूजा के बाद आग लगाते ही चिमनी ब्लास्ट। मैनेजर और इलाहाबाद के दो फायरमैन गंभीर रूप से झुलसे। 50 लाख की क्षति हुई है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

ईंट भट्ठा शुरू होते ही 80 फीट ऊंची चिमनी फटी, भीषण विस्फोट म

Vaishali - बिहार के हाजीपुर (बिदुपुर थाना क्षेत्र) के चांदपुर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ 'किंग' नाम के ईंट भट्ठे में नए सीजन की शुरुआत के लिए विशेष पूजा-पाठ का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद जैसे ही भट्ठे में आग लगाई गई, खुशियों का माहौल चंद मिनटों में ही चीख-पुकार में बदल गया। भट्ठे की करीब 80 फीट ऊंची चिमनी का बममा अचानक जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया।

डीजल के इस्तेमाल से ब्लास्ट की आशंका, 3 की हालत नाजुक

चिमनी मालिक के अनुसार, आग लगाने की प्रक्रिया के दौरान डीजल का प्रयोग किया गया था, जिसके कुछ ही देर बाद यह भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि चिमनी का ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में भट्ठा मैनेजर और इलाहाबाद (प्रयागराज) के रहने वाले दो फायरमैन आग की लपटों में झुलस गए और मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

50 लाख से अधिक की संपत्ति स्वाहा


इस हादसे में जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है। मालिक के मुताबिक, चिमनी टूटने और आग फैलने से करीब 50 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां मौजूद अन्य श्रमिक सुरक्षित बच गए और कोई 'मिसिंग' नहीं है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी पुलिस और 'डायल 112' की टीम

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय बिदुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर इसे तकनीकी खामी और आग लगाने के दौरान बरती गई असावधानी का मामला माना जा रहा है। अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Report - Rishav kumar