LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट की योजना बना रहे 'हंटर' और 'चुन्नु' गैंग के गुर्गे गिरफ्तार

बिहार के वैशाली जिले में करताहाँ थाना पुलिस ने एक बड़ी लूट की साजिश को नाकाम करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी दो कारों में सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने पीछा कर एक लाल रंग की कार को पकड़ा, जिसमें से एक लोडेड प

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट की योजना बना रहे 'हंटर' और 'चुन्

Vaishali - वैशाली जिले की करताहाँ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूट की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया है। 6 जनवरी 2026 की शाम को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक लाल रंग की कार में सवार छह अपराधियों को दबोचा। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की गई है। 

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

करताहाँ थानाध्यक्ष को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी प्रियांशु कुमार उर्फ चुन्नु अपने 10-12 साथियों के साथ किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने वाला है। सूचना के मुताबिक, अपराधी एक लाल रंग की अल्टो और एक सफेद रंग की कार में सवार होकर ग्राम पातेपुर से कालादास की ओर जा रहे थे। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की। 

घेराबंदी देख भागने लगे अपराधी, एक कार हुई फरार

जैसे ही पुलिस टीम कालादास पहुँची, वहां दोनों संदिग्ध कारें दिखाई दीं। पुलिस बल को देखते ही लाल रंग की कार में सवार अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। हालांकि, पीछे आ रही सफेद रंग की कार मौके का फायदा उठाकर जागोडीह की तरफ भागने में सफल रही। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है। 

तलाशी में लोडेड पिस्टल बरामद, आरोपियों की हुई पहचान

NSIT
Nsmch

पकड़े गए अपराधियों की पहचान राजू कुमार, मनीष कुमार, अंकुश कुमार उर्फ हंटर, अमित कुमार, दिव्यांशु कुमार और अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई विधिवत तलाशी के दौरान आरोपी राजू कुमार के पास से एक लोडेड पिस्टल मिली, जिसकी मैगजीन में 7.65 एमएम के जिंदा कारतूस भरे हुए थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके पिछले आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार