LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Instagram love:ममेरी बहन पर फुफेरे भाई के इश्क का चढ़ा नशा, तीन बच्चों की मां ने छोड़ा घर, इस कारण कोर्ट में पति ने हीं करा दी शादी, इंस्टाग्राम से शुरु हुआ था मुहब्बत का सुरुर

Bihar Instagram love: इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार इतना बेहिसाब निकला कि तीन बच्चों की मां रानी कुमारी ने पति, घर और जिम्मेदारियों को दरकिनार कर अपने ही फुफेरे भाई से कोर्ट मैरिज कर ली।

Vaishali Instagram Love
ममेरी बहन पर फुफेरे भाई के इश्क का चढ़ा नशा- फोटो : reporter

Bihar Instagram love: बिहार में मोहब्बत ने रिश्तों की सरहद लांघ दी और सोशल मीडिया की चैट ने एक पूरे परिवार की बुनियाद हिला दी। इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार इतना बेहिसाब निकला कि तीन बच्चों की मां रानी कुमारी ने पति, घर और जिम्मेदारियों को दरकिनार कर अपने ही फुफेरे भाई गोबिंद कुमार से कोर्ट मैरिज कर ली। वैशाली की इस कहानी में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब रानी के पहले पति कुंदन कुमार ने न सिर्फ इस शादी को मंज़ूरी दी, बल्कि गवाह बनकर खुशी-खुशी विदा भी किया।

रानी कुमारी वैशाली के जंदाहा की रहने वाली हैं। वर्ष 2011 में उन्होंने कुंदन कुमार से कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी से तीन बच्चे हुए, जो अब पिता कुंदन के साथ रहेंगे। कुंदन अहिरपुर के निवासी हैं और ग्राहक सेवा केंद्र  चलाते हैं। बाहर से देखने पर यह एक साधारण परिवार लगता था, लेकिन भीतर ही भीतर इश्क़ का ज़हर घुल चुका था।

बताया जाता है कि पिछले पांच साल से रानी का अपने फुफेरे भाई गोबिंद कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फेसबुक और इंस्टाग्राम की बातचीत ने रिश्ते को इस कदर गहरा कर दिया कि रानी पहले भी कई बार घर छोड़ चुकी थीं। कभी दो-तीन साल पहले, कभी जम्मू जहां कुंदन काम के सिलसिले में रहते थे। हर बार कुंदन उन्हें वापस लाते रहे, मगर मोहब्बत की ज़िद कम नहीं हुई।

आख़िरकार कुंदन इस रोज़-रोज़ के ड्रामा और मानसिक तनाव से टूट गए। उन्होंने रानी की खुशी को तरजीह देते हुए गोबिंद से उनकी शादी करा दी और खुद गवाह बने। कुंदन का कहना है कि रानी साफ कह चुकी थीं कि वह उनके साथ नहीं रहना चाहतीं और गोबिंद के साथ ही ज़िंदगी बिताना चाहती हैं। इसी वजह से उन्होंने रानी को आज़ाद कर दिया।

NSIT
Nsmch

शादी के बाद गोबिंद कुमार ने भरोसा जताया कि रानी अब उन्हें छोड़कर वापस नहीं जाएंगी। उधर रानी ने भी कहा कि पहले पति के साथ रहना उनके लिए तकलीफदेह था और उन्होंने अपनी मर्ज़ी से यह फैसला लिया है। मगर इस कहानी में सबसे बड़ा सवाल यही है क्या सोशल मीडिया की मोहब्बत रिश्तों से बड़ी हो गई है, या फिर यह आधुनिक दौर का वो सच है, जहां प्यार के नाम पर परिवार बिखर रहे हैं ?

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार