LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

रफ्तार का कहर: हाइवा ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा

वैशाली के सादुल्लापुर में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में 18 वर्षीय मंजीत की मौत, जबकि सन्नी गंभीर रूप से घायल। हाइवा जब्त, जबकि चालक फरार हो गया।

रफ्तार का कहर: हाइवा ने बाइक सवार दोस्तों को रौंदा, एक की मौ

Vaishali -: वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र स्थित सादुल्लापुर में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दो दोस्तों को बुरी तरह कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

हाजीपुर जा रहे थे दोनों दोस्त 

मृतक की पहचान दाऊदनगर निवासी नंद किशोर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक उसी गांव के मिथिलेश सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार है। जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर किसी काम से हाजीपुर की ओर जा रहे थे, तभी सादुल्लापुर के पास यह हादसा हो गया।

पेट दर्द की छुट्टी लेकर घर आया था सन्नी 

घायल सन्नी के पिता मिथिलेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा एक अंडा फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार को पेट दर्द की शिकायत के कारण वह दोपहर में ही काम से छुट्टी लेकर घर आ गया था। परिजनों को इस बात की भनक नहीं लगी कि वह कब अपने दोस्त मंजीत के साथ बाइक लेकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद उन्हें हादसे की मनहूस खबर मिली।

चालक फरार, हाइवा जब्त 

घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर गंगा ब्रिज थाना और बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने तत्काल घायल सन्नी को सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा और शव को कब्जे में लिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा (नंबर BR 01G N 7590) को जब्त कर लिया है और नंबर प्लेट के आधार पर मालिक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार