LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

चार दिनों से लापता महिला का बरामद हुआ अधजला शव, थानेदार के बयान पर भड़के ग्रामीण

वैशाली जिले में चार दिनों से लापता 37 वर्षीय महिला, रीता देवी का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने पति की दूसरी शादी के विवाद को लेकर ससुराल वालों पर हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाया है....

चार दिनों से लापता महिला का बरामद हुआ अधजला शव, थानेदार के ब
चार दिनों से लापता महिला का बरामद हुआ अधजला शव- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali : जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के महिसौर गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले चार दिनों से लापता 37 वर्षीय रीता देवी का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके वालों ने रीता के ससुराल वालों पर अत्यंत गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने ही रीता की बेरहमी से हत्या की और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को छिपा दिया था। रीता देवी आगामी 5 जून की रात से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थीं।


"मुझे तेज धूप लग रही है..." थानेदार की टिप्पणी पर उग्र हुए ग्रामीण

अधजला शव मिलने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जंदाहा थाना अध्यक्ष चांदनी सवारियां ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय तेज धूप का हवाला देते हुए मृतका के मायके वालों से प्रक्रिया में जल्दबाजी करने को कहा। चश्मदीदों के अनुसार उनकी टिप्पणी थी, "मुझे तेज धूप लग रही है, जल्दी करो।" पुलिस अधिकारी के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


दूसरी शादी के विवाद में वारदात, ससुर हैं PDS दुकानदार

मिली जानकारी के अनुसार, रीता देवी की शादी वर्ष 2007 में पप्पू राय उर्फ नंद किशोर राय से हुई थी, जिनके पिता उपेंद्र राय क्षेत्र के एक जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदार हैं। रीता की भाभी रेखा देवी ने बताया कि पप्पू राय ने किसी पारिवारिक विवाद के कारण कुछ समय पहले दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी के बाद से ही वह रीता को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। मायके वालों का सीधा आरोप है कि इसी दूसरी शादी और आपसी विवाद के कारण ससुराल वालों ने सुनियोजित साजिश के तहत 5 जून की रात रीता की हत्या कर दी।


ताला बंद कर फरार हुए ससुराल वाले, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

घटना के अगले दिन यानी 6 जून को जब रीता देवी के मायके वाले उनके ससुराल महिसौर गांव पहुंचे, तो वहाँ का नजारा देखकर दंग रह गए। घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था और पूरा ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार हो चुका था। मायके वालों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय जंदाहा थाने को दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को समय रहते जानकारी दिए जाने के बावजूद, महिसौर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भी तत्काल कोई ठोस या त्वरित कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों को भागने का मौका मिल गया।


शव को बोरे में बंद कर गड्ढे में फेंका, आत्महत्या की झूठी कहानी बेनकाब

NSIT
Nsmch

रीता देवी मूल रूप से बखरी बराई गांव के निवासी जगत राय की बेटी थीं। मायके वालों ने बताया कि ससुराल वालों ने पहले उन्हें गुमराह करने के लिए कहानी गढ़ी थी कि रीता ने सल्फर (जहर) खाकर आत्महत्या कर ली है और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। लेकिन अधजला शव मिलने से यह झूठ बेनकाब हो गया। परिजनों के अनुसार, हत्या के बाद शव को घर से महज 500 मीटर दूर ले जाकर जलाया गया था। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए बचे हुए अधजले अवशेषों को एक बोरे में बांधकर 200 मीटर दूर एक गड्ढे में फेंक दिया गया, जिसे बाद में बरामद किया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

रिषभ की रिपोर्ट