LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

हाजीपुर में भीड़ का खूनी इंसाफ : इलाज कराने आई महिला को बनाया 'बच्चा चोर', सड़क पर सरेआम दी तालिबानी सजा

हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंची एक महिला को भीड़ ने 'बच्चा चोर' समझकर बेरहमी से पीट डाला। महज बच्चे के सिर पर हाथ रखने को लेकर फैली अफवाह ने महिला की जान खतरे में डाल दी, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया।

हाजीपुर में भीड़ का खूनी इंसाफ : इलाज कराने आई महिला को बनाय

Vaishali - : वैशाली जिले के सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बच्चा चोरी का झूठा आरोप लगाकर भीड़ ने एक महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सनक भरी भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए महिला पर हमला बोल दिया, जिससे मौके पर भारी तनाव पैदा हो गया। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार और डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुँचकर महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और सुरक्षित थाने ले गई।

घटना के अनुसार, सराय थाना क्षेत्र के बलिराम सिंह की पत्नी इंदु देवी सदर अस्पताल में अपना इलाज कराने ओपीडी आई थीं। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उन्होंने पास खड़े एक बच्चे के सिर पर हाथ फेर दिया। बस इसी बात पर बच्चे के परिजनों ने 'बच्चा चोरी' का शोर मचा दिया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने शुरुआती पूछताछ के बाद मामले को शांत करा दिया था, लेकिन जैसे ही महिला अस्पताल परिसर से बाहर निकली, बाहर खड़ी भीड़ ने उन पर हमला कर दिया।

सड़क पर सैकड़ों की संख्या में जुटे महिला-पुरुषों ने इंदु देवी को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोग इतने उग्र थे कि महिला की गुहार सुनने को कोई तैयार नहीं था। पुलिस की समय पर एंट्री ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। पूछताछ के दौरान पीड़ित महिला ने रोते हुए बताया कि वह सिर्फ अपने इलाज के लिए अस्पताल आई थी और उसे बिना किसी कसूर के निशाना बनाया गया।

नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती जांच में बच्चा चोरी का आरोप पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद पाया गया है। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाकर कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध स्थिति में खुद फैसला न करें और पुलिस को सूचना दें। फिलहाल, पीड़ित महिला पुलिस की सुरक्षा में है और दोषियों की पहचान की जा रही है जिन्होंने भीड़ को उकसाया और महिला की पिटाई की।

Report - Rishav kumar