LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

सदर अस्पताल में 'तालिबानी इंसाफ': टोटो में बैठने पर नाबालिग की बर्बर पिटाई, गार्ड्स और स्वास्थ्य कर्मियों ने भी भांजी लाठियां

सदर अस्पताल में सुरक्षा और स्वास्थ्य कर्मियों की गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। महज एक टोटो गाड़ी में बैठने के शक में भीड़ और अस्पताल कर्मियों ने मिलकर एक नाबालिग लड़के को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

सदर अस्पताल में 'तालिबानी इंसाफ': टोटो में बैठने पर नाबालिग
नाबालिग युवक से मॉब लिचिंग- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali - हाजीपुर सदर अस्पताल परिसर उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया जब वहां खड़ी एक टोटो गाड़ी में बैठने पर एक नाबालिग युवक को 'चोर-चोर' कहकर पीटना शुरू कर दिया गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी कानून हाथ में लेकर युवक पर लाठी-डंडे बरसा रहे हैं। जो भी वहां से गुजर रहा था, उसने युवक पर हाथ साफ किया, जबकि लोग उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाने में मशगूल रहे।

जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा किशोर


पिटाई से बचने के लिए नाबालिग युवक पूरे अस्पताल परिसर में इधर-उधर भागता नजर आया, लेकिन भीड़ और गार्ड्स का कहर थमा नहीं। लात-घूंसों और डंडों के प्रहार से युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों की ऐसी करतूत पहले भी कई बार कैमरे में कैद हो चुकी है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

NSIT
Nsmch

नगर थाना पुलिस ने किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही हाजीपुर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उग्र भीड़ के चंगुल से किसी तरह युवक को छुड़ाया और अपने साथ थाने ले गई। पुलिस अब वीडियो के आधार पर उन लोगों की पहचान करने में जुट गई है जिन्होंने कानून को हाथ में लिया और एक नाबालिग की बेरहमी से पिटाई की।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?

इस मामले पर हाजीपुर सदर SDPO सुबोध कुमार ने बताया, "एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग युवक की पिटाई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का रेस्क्यू किया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे थाने लाया गया है। अभी तक किसी की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन चोरी के शक में कानून हाथ में लेने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

Report - Rishav kumar