LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

पकड़ा गया नकली किताबों का 'काला साम्राज्य': इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में छप रही थी भारती भवन की डुप्लीकेट पुस्तकें, मालिक फरार

हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में भारती भवन पब्लिकेशन की नकली किताबें छापने के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर 200 से अधिक प्रिंटिंग प्लेट्स बरामद की हैं।

पकड़ा गया नकली किताबों का 'काला साम्राज्य': इंडस्ट्रियल एरिय

Vaishali - हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत चक धनौती स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में शुक्रवार की शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भारती भवन पब्लिकेशन के अधिकारियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीओ के निर्देश पर मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ कंपनी में तलाशी ली गई। थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान के नेतृत्व में यह ऑपरेशन करीब 2 घंटे तक चला।

भारी मात्रा में प्रिंटिंग प्लेट्स और किताबें जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंपनी से 200 से अधिक संदिग्ध प्लेट्स बरामद की हैं, जिनका उपयोग भारती भवन की नकली किताबें छापने के लिए किया जा रहा था। प्लेट्स के अलावा कुछ प्रिंटेड किताबें और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। हालांकि, छापेमारी के दौरान कंपनी से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

NSIT
Nsmch

पटना निवासी कंपनी मालिक पर प्राथमिकी दर्ज


इस मामले में भारती भवन पब्लिकेशन के अधिकारी के लिखित आवेदन पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान कंपनी के मालिक राकेश कुमार (पिता अवधेश महतो) के रूप में हुई है, जो बख्तियारपुर, पटना का रहने वाला है। पुलिस ने बरामद सामान को थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार